{"_id":"67374136526c2ca1ef02258b","slug":"ott-release-this-weekend-yudhra-jake-paul-vs-mike-tyson-paithani-freedom-at-midnight-and-many-more-2024-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT This Weekend: 'फ्रीडम एट मिडनाइट' से लेकर 'युद्रा' तक, इस वीकएंड ओटीटी पर धूम मचाएंगी ये फिल्में-वेब सीरीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OTT This Weekend: 'फ्रीडम एट मिडनाइट' से लेकर 'युद्रा' तक, इस वीकएंड ओटीटी पर धूम मचाएंगी ये फिल्में-वेब सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Fri, 15 Nov 2024 06:10 PM IST
सार
इस सप्ताहांत पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह की धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों तरह के विषय शामिल होंगे।
विज्ञापन
1 of 5
युद्रा-फ्रीडम एट मिडनाइट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस हफ्ते भी ओटीटी पर देखने लायक बहुत कुछ है। वीकएंड की छुट्टी का मजा उठाने के लिए आप भी तैयार हो जाइए, क्योंकि इस सप्ताहांत पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह की धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों तरह के विषय शामिल होंगे। ऐसे में चलिए बताते हैं आपको कि इस वीकएंड आप कहां, किस फिल्म या वेब सीरीज का मजा ले सकते हैं...
2 of 5
फ्रीडम एट मिडनाइट
- फोटो : इंस्टाग्राम
फ्रीडम एट मिडनाइट
वेब सीरीज भारत के स्वतंत्रता संग्राम की रोमांचक कहानी पर केंद्रित होगी। यह इसी नाम की किताब पर आधारित है। यह उस दौर की धार्मिक और सामाजिक-राजनीतिक गतिशीलता पर केंद्रित होगी। फिल्म में चिराग वोहरा, आरिफ जकारिया, ल्यूक मैकगिबनी, राजेंद्र चावला, इरा दुबे और सिद्धांत गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'फ्रीडम एट मिडनाइट' 15 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है।
3 of 5
पैठणी
- फोटो : इंस्टाग्राम: @Zee5
'पैठणी'
वेब सीरीज 'पैठणी' एक कारीगर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने हाथ से बनाई गई पैठणी साड़ियों के लिए मशहूर है। जब वह रिटायर होने का फैसला करती है तो उसकी बेटी उसे जीवन भर का तोहफा देने का फैसला करती है, आखिरी पैठणी जो उसने बुनी थी। इस सीरीज में मृणाल कुलकर्णी, ईशा सिंह और शिवम भार्गव मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'पैठणी' 15 नवंबर, 2024 को जी5 पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेक पॉल वर्सेज माइक टायसन
- फोटो : इंस्टाग्राम
जेक पॉल वर्सेज माइक टायसन
'जेक पॉल वर्सेज माइक टायसन' महासंग्राम के लिए तैयार हो जाइए। बॉक्सिंग के दिग्गज माइक टायसन का सामना सोशल मीडिया सेंसेशन से बॉक्सर बने जेक पॉल से होगा। इस रोमांचक मुकाबले को 'बैटल ऑफ जनरेशन' नाम दिया गया है, जिसमें 57 वर्षीय बॉक्सिंग आइकन का मुकाबला 27 वर्षीय यूट्यूब पर्सनालिटी से प्राइज फाइटर बने जैक पॉल से होगा। यह मुकाबला 15 नवंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
5 of 5
युद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi
युद्रा
'युद्रा' एक बदले की कहानी है, सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में राघव ने खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है और श्रीधर राघवन ने इसे लिखा है। इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने निर्मित किया है। यह फिल्म 15 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।