Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
OTT Releases This Week Showtime part 2 pill wild wild Punjab Commander Karan Saxena Agnisakshi 36 days kakuda
{"_id":"668b917e766932b0a1054fe1","slug":"ott-releases-this-week-showtime-part-2-pill-wild-wild-punjab-commander-karan-saxena-agnisakshi-36-days-kakuda-2024-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT This Week: बॉलीवुड के राज के साथ सामने आएगा जुर्म और साजिश का सच, ओटीटी पर लगेगा थ्रिलर-क्राइम का तड़का","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OTT This Week: बॉलीवुड के राज के साथ सामने आएगा जुर्म और साजिश का सच, ओटीटी पर लगेगा थ्रिलर-क्राइम का तड़का
इन दिनों दर्शकों का आकर्षण सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रहता है, क्योंकि उन्हें घर बैठे ही ओटीटी पर शानदार फिल्में और कई वेब सीरीज देखने को मिल जाती हैं। मनोरंजन के लिए उन्हें घर से बाहर निकलकर सिनेमाघरों तक जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ती है। दर्शकों को हर हफ्ते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई फिल्में और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ खास देखने को मिलेगा। ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में, जो इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं।
2 of 8
कमांडर करण सक्सेना
- फोटो : इंस्टाग्राम
'कमांडर करण सक्सेना' में गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरीज एक रॉ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक उच्च-दांव रहस्य को सुलझाना है, जिसमें एक राजनीतिक कोण भी शामिल है और विश्वासघात दिखाया जाएगा। यह सीरीज आज 8 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।
3 of 8
फिल्म 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब'
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पंजाब की एक अराजक यात्रा पर जाते हैं, क्योंकि उनमें से एक को दिल टूटने का सामना करना पड़ता है। फिल्म में वरुण शर्मा, सनी सिंह, मनजोत सिंह, जस्सी गिल, पत्रलेखा और इशिता राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
36 डेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
'36 डेज' एक क्राइम थ्रिलर है और झूठ, धोखे, प्यार और साजिश पर केंद्रित होगी। इस सीरीज में नेहा शर्मा, खुशी भारद्वाज, श्रुति सेठ, अमृता खानविलकर, पूरब कोहली और शारिब हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। यह 12 जुलाई को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 8
शोटाइम
- फोटो : इंस्टाग्राम
'शोटाइम' बॉलीवुड में प्रभावशाली लोगों के सत्ता संघर्ष और चमक-दमक से दूर पर्दे के पीछे की चीजों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज में इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह हैं। 'शोटाइम पार्ट 2' 12 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।