फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hania Aamir: बादशाह के साथ रिश्ते में हैं हानिया आमिर? PAK अभिनेत्री ने खुद बताया सच, बोलीं- शादीशुदा नहीं हूं

Sat, 25 May 2024 02:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 25 May 2024 02:28 PM IST
विज्ञापन
Pakistani actress Hania Aamir reacts to rumours of her relationship with Badshah Know what actress says
हानिया आमिर और बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर और रैपर बादशाह दोस्त हैं और अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। वे दुबई में भी मिलते हैं और साथ में समय बिताते हैं। अब, एक साक्षात्कार में हानिया ने बादशाह के साथ अपने संबंधों की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही बताया कि लोग ऐसी अफवाहें क्यों उड़ा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Pakistani actress Hania Aamir reacts to rumours of her relationship with Badshah Know what actress says
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में जब हानिया से पूछा गया कि वह किस गाने को लेकर इस समय एंजॉय कर रही हैं तो हानिया ने बादशाह , हितेन और करण औजला के 'गॉड डैम' का जवाब दिया। उन्होंने गाने को "अच्छा" बताया। जब हारून रशीद ने कहा कि वह ऐसा इसलिए कह रही हैं क्योंकि वे उनके दोस्त हैं और वह दुबई में उनके साथ पार्टी करती हैं और कुछ लोगों को लगता है कि आप किसी रिलेशनशिप में हैं। तो इस पर हानिया हंस पड़ीं।

Pakistani actress Hania Aamir reacts to rumours of her relationship with Badshah Know what actress says
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

हानिया ने कहा, "नहीं, यह एक बेहतरीन गाना है। कभी-कभी मुझे लगता है कि मेरी एकमात्र समस्या यह है कि मैं शादीशुदा नहीं हूं। अगर मैं शादीशुदा होती तो इन अफवाहों से दूर रहती।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actress Hania Aamir reacts to rumours of her relationship with Badshah Know what actress says
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

हानिया ने बताया कि बादशाह के साथ उनकी दोस्ती कैसे शुरू हुई। उन्होंने कहा, "यह एक निजी सवाल है। यह सिर्फ इंस्टाग्राम पर था। मेरी एक क्रेजी रील पर, उन्होंने कुछ कमेंट किया और मेरे दोस्त ने कहा, 'मुझे लगता है कि बादशाह ने आपकी पोस्ट पर कमेंट किया है'। मैंने कहा, 'सच में?' और फिर मैंने इसे देखा। उन्होंने मुझे डीएम किया था, इसलिए हमने थोड़ी बात की।'

विज्ञापन
Pakistani actress Hania Aamir reacts to rumours of her relationship with Badshah Know what actress says
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

हानिया ने आगे कहा, "बादशाह एक बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह अपने बादशाह व्यक्तित्व से अलग एक बहुत अच्छे, सरल इंसान हैं। मुझे लगता है कि यह एक ऐसी चीज है जो आम है और इसलिए हम दोस्त हैं। सच कहूं तो, अगर मैं उदास महसूस कर रही होती हूं, अगर मैं ज्यादा पोस्ट नहीं कर रही होती हूं, तो वह पूछते हैं, क्या हुआ है।"

Mahesh Manjrekar: महेश मांजरेकर को 'एनिमल' लगी मनोरंजक, अगले भाग का बेसब्री से कर रहे इंतजार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed