Karan Johar: करण जौहर ने जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया बड़ा तोहफा, खास अंदाज में किया अपनी नई फिल्म का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने अपने जन्मदिन की शानदार पार्टी दी। बीती रात उनकी जन्मदिन की पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की, जिनकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसके साथ बॉलीवुड के कई सितारे उनके साथ बिताए पलों को याद कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। अब पार्टी के बाद करण अपने काम पर वापस लौटे और उन्होंने अपनी अगली फिल्म का एलान किया, जिसका निर्देशन वे खुद करने वाले हैं।
Jee le Zaraa: ठंडे बस्ते में नहीं जाएगी जी ले जरा, आलिया-कैटरीना और प्रियंका के साथ फिर काम शुरू करेंगे फरहान
प्रशंसक उन्हें एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी पर बैठते हुए देखेंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए अपनी नई फिल्म का एलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे सफेद शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर में उन्हें अपने अगले निर्देशन परियोजना का बोर्ड पकड़े हुए देखा जा सकता है। उनके हाथ में जो फाइल है, उसके पहले पन्ने पर लिखा है, 'शीर्षकहीन नैरेशन ड्राफ्ट, करण जौहर द्वारा निर्देशित, 25 मई 2024।' इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, 'गेट… सेट...गो।'
View this post on Instagram
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)
Bhaiyya Ji: 'नहीं समझ आती क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में', अपने इस बयान को लेकर बुरा फंसे मनोज बाजपेयी, हुए ट्रोल
करण जौहर के इस एलान के बाद से फैंस के बीच उत्साह है। वहीं, अब वे करण से फिल्म के हीरो के बारे में जानकारी मांग रहे हैं। टिप्पणी करते हुए कुछ प्रशंसकों ने शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बनाने के लिए कही। हालांकि, इस बात पर अब चर्चा तेज हो गई है कि करण की अगली फिल्म में हीरो कौन होगा। दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल अक्तूबर में करण ने शाहरुख और काजोल के साथ फिर से काम करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि शाहरुख और काजोल के साथ काम करना एक सपना होगा और मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसी कहानी कर पाऊंगा, जो उनकी महान उपस्थिति को सही ठहराए। मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा। उनके साथ काम करना परिवार के साथ काम करने जैसा है।'
वहीं नवंबर में बाद में खबर आई कि वे शाहरुख खान और रणवीर सिंह के साथ एक एक्शन फिल्म की योजना बना रहे हैं। दावा किया गया था कि करण ने पहले कभी कोई फुल-ऑन एक्शन फिल्म निर्देशित नहीं की है। वे शाहरुख खान के साथ अपनी पहली फुल-ऑन एक्शन फिल्म बनाना चाहते हैं। समस्या यह थी कि उनके प्रशंसकों द्वारा पहले कभी न देखी गई तरह की एक्शन फिल्म कैसे बनाई जाए, जो फिल्म शाहरुख की नहीं, बल्कि करण की हो।'
Janhvi Kapoor: गांधी और अंबेडकर पर टिप्पणी करना जान्हवी को पड़ा भारी, दलित समाज पर अपनी राय रखने पर हुईं ट्रोल