फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India’s Sons: दीपिका भारद्वाज की आंखें खोल देने वाली डॉक्यूमेंट्री ओटीटी पर रिलीज, संभलकर देखिएगा हिल जाएंगे

Sat, 25 May 2024 11:43 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 25 May 2024 11:43 AM IST
सार

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘इंडियाज सन्स’ को निर्देशक दीपिका नारायण भारद्वाज ने उसी तेवर के साथ बनाया है जिस तेवर के साथ उन्होंने दहेज उत्पीड़न कानून की धारा 498 ए के दुरुपयोग पर अपनी पिछली फिल्म ‘मार्टियर्स ऑफ मैरिज’ बनाई थी। 

विज्ञापन
Deepika Narayan Bhardwaj & Neeraj Kumar documentary Indias Sons get an OTT release Jio Cinema Shonee Kapoor
इंडियाज सन्स पोस्टर और दीपिका भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिल्ली के फिल्ममेकर्स दीपिका नारायण भारद्वाज, नीरज कुमार और शोनी कपूर की लगातार चर्चा में बनी हुई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘इंडियाज सन्स’ आखिरकार ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस डॉक्यूमेंट्री का विषय हैं, उन पुरुषों का जीवन संघर्ष जो कतिपय महिलाओं द्वारा झूठे मामलों में फंसा दिए गए। दीपिका सामाजिक कार्यकर्ता हैं और निर्भया कांड के बाद बदले गए कानूनों के दुरुपयोग को लेकर लगातार काम कर रही हैं। उनके सोशल मीडिया पेज पर ऐसी शिकायतों की भरमार आज भी रहती है।

Deepika Narayan Bhardwaj & Neeraj Kumar documentary Indias Sons get an OTT release Jio Cinema Shonee Kapoor
इंडियाज सन्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जियो सिनेमा पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘इंडियाज सन्स’ को निर्देशक दीपिका नारायण भारद्वाज ने उसी तेवर के साथ बनाया है जिस तेवर के साथ उन्होंने दहेज उत्पीड़न कानून की धारा 498 ए के दुरुपयोग पर अपनी पिछली फिल्म ‘मारटियर्स ऑफ मैरिज’ बनाई थी। 

Deepika Narayan Bhardwaj & Neeraj Kumar documentary Indias Sons get an OTT release Jio Cinema Shonee Kapoor
इंडियाज सन्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका की मानें तो ऐसा ही कुछ इन दिनों देश में बलात्कार के कानून को लेकर हो रहा है। और, उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘इंडियाज सन्स’ में इसी नंगे सच को उजागर किया गया है। ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए दीपिका कहती हैं, ’महिला सशक्तीकरण के नाम पर इन दिनों पुरुषों को निशाना बनाना फैशन हो गया है। कोई भी महिला अब किसी भी पुरुष का बदले की भावना से या किसी षडयंत्र के तहत नाम लेकर उसका करियर, उसकी जिंदगी और उसका पारिवारिक जीवन दो मिनट में तबाह कर सकती है क्योंकि उसे अब सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है।’  

Alec Baldwin: रिहर्सल के दौरान गोली चलने से मौत मामले में हॉलीवुड अभिनेता पर चलेगा मुकदमा, नई जज का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Narayan Bhardwaj & Neeraj Kumar documentary Indias Sons get an OTT release Jio Cinema Shonee Kapoor
इंडियाज सन्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ के बाद बलात्कार और स्त्री उत्पीड़न को लेकर बने कानून के बाद अब किसी महिला का सिर्फ ये कहना देना भर काफी है कि उसका शोषण किया गया है। डॉक्यूमेंट्री ‘इंडियाज सन्स’ का ट्रिगर प्वाइंट क्या रहा, ये पूछने पर दीपिका तमाम ऐसे किस्से बताती हैं जिसमें एक गलत आरोप के चलते किसी का जीवन बर्बाद हो गया, किसी ने आत्महत्या कर ली या किसी पर हमेशा के लिए बलात्कारी होने का ठप्पा लग गया और ये इसके बावजूद कि अदालत में मामला टिक ही नहीं सका।

विज्ञापन
Deepika Narayan Bhardwaj & Neeraj Kumar documentary Indias Sons get an OTT release Jio Cinema Shonee Kapoor
दीपिका भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उल्लेखनीय है कि जस्टिस निवेदिता अनिल शर्मा ने साल 2016 में ऐसे ही एक मामले में कहा, ‘समय आ गया है कि ऐसे पुरुषों की मान मर्यादा को बहाल करने के भी कानून बने जिन्हें बलात्कार के झूठे केसों में फंसाया गया क्योंकि लग तो ऐसा ही रहा है कि सारे लोग बस महिलाओं के सम्मान की रक्षा में लगे हुए हैं।’ दीपिका की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘इंडियाज सन्स’ इसी बात को आगे बढ़ाती है। ये फिल्म बताती है कि कैसे निर्भया मामले के बाद बदले गए कानून के बाद के दिनों में बलात्कार के मामलों के दर्ज होने में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई। लेकिन, साथ ही ये भी हुआ कि ऐसे अधिकतर मामलों में आरोपियों पर गुनाह साबित ही नहीं हो पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed