फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: राजकुमार की 'श्रीकांत' पर पड़ेगा 'भैया जी' का असर? टिकट खिड़की पर इतनी कमाई से खोला खाता

Sat, 25 May 2024 11:08 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 25 May 2024 11:08 AM IST
सार

इन दिनों सिनेमाघरों में अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' लगी हुई है, जो दर्शकों का मनरोंजन करा रही है। इसके अलावा बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।

विज्ञापन
Friday Box Office Report Rajkummar Rao Film Srikanth and Manoj Bajpayee Starrer Bhaiyya Ji Latest Collection
भैया जी और श्रीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉक्स ऑफिस की हालत इन दिनों कुछ खास नहीं रही है। बीते दिनों रिलीज हुई कई फिल्मों की कमाई इसका उदाहरण हैं। ऐसा लग रहा है जैसे बढ़ती गर्मी को देखते हुए दर्शकों ने सिनेमाघरों में भी जाना बंद कर दिया है। इन दिनों सिनेमाघरों में अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' लगी हुई है, जो दर्शकों का मनरोंजन करा रही है। इसके अलावा बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ये फिल्म शुरुआत से चर्चा में बनी हुई है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने शुक्रवार को कैसा प्रदर्शन किया... 

Friday Box Office Report Rajkummar Rao Film Srikanth and Manoj Bajpayee Starrer Bhaiyya Ji Latest Collection
भैया जी - फोटो : इंस्टाग्राम
भैया जी

अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ये मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है। इस फिल्म में मनोज जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई दिए हैं। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। रिलीज से पहले ही अभिनेता की फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। हालांकि, रिलीज के बाद कमाई के मामले में फिल्म वैसा प्रदर्शन करने में असफल साबित हुई है।  

Alec Baldwin: रिहर्सल के दौरान गोली चलने से मौत मामले में हॉलीवुड अभिनेता पर चलेगा मुकदमा, नई जज का फैसला

Friday Box Office Report Rajkummar Rao Film Srikanth and Manoj Bajpayee Starrer Bhaiyya Ji Latest Collection
भैया जी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी फिल्म 'भैया जी' ने पहले दिन टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाई नहीं की है। शुरुआती आंकड़ों में फिल्म का ओपनिंग डे का कारोबार काफी निराशाजनक है। फिल्म ने पहले दिन 1.3 करोड़ रुपये कमाए हैं। उम्मीद है कि वीकएंड पर शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में कुछ बढ़त दर्ज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report Rajkummar Rao Film Srikanth and Manoj Bajpayee Starrer Bhaiyya Ji Latest Collection
फिल्म ‘श्रीकांत’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीकांत

अभिनेता राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर मजबूती से टिकाए हुए है। इस फिल्म से दर्शकों तो काफी उम्मीदें थी। हालांकि, ये फिल्म उन उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल साबित हुई है। दो हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बुरा हाल हो गया है। इस फिल्म में राजकुमार ने श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। 

विज्ञापन
Friday Box Office Report Rajkummar Rao Film Srikanth and Manoj Bajpayee Starrer Bhaiyya Ji Latest Collection
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

कमाई के मामले में ये फिल्म शुरुआत से ही धीमी चाल चल रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 14वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 32.70 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, अब 'भैया जी' के आने से इस फिल्म पर असर पड़ सकता है।  

Amol Palekar: अमोल पालेकर की याचिका पर कोर्ट ने भेजा केंद्र को नोटिस, अभिनेता ने आईटी नियमों को दी हैं चुनौती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed