फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashutosh-Renuka: आशुतोष को लगा था एक दिन भी नहीं टिकेगी शादी, अब 23 साल से हैं साथ

Sat, 25 May 2024 08:50 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 25 May 2024 08:50 AM IST
सार

आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे ही सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं। दोनों 25 मई 2001 को शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी प्रेम कहानी अपने आप में काफी दिलचस्प रही है। 

विज्ञापन
Ashutosh Rana and Renuka Shahane felt marriage would not last a day today is theirs 23rd Marriage anniversary
आशुतोष-रेणुका - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में जहां अक्सर कपल के अलग हो जाने की खबरें आती रहती हैं। वहीं, कुछ कपल ऐसे भी हैं, जिन्होंने बखूबी एक दूसरे का साथ निभाया है। आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे ही सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं। दोनों 25 मई 2001 को शादी के बंधन में बंधे थे। आज यह शादी शुदा कपल खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। हालांकि, इनकी प्रेम कहानी अपने आप में काफी दिलचस्प रही है। 


Illegal 3: 'इललीगल' के आगामी सीजन को लेकर उत्साहित हैं नेहा-शर्मा और नील भूपलम, अपने किरदार को लेकर किया खुलासा

Ashutosh Rana and Renuka Shahane felt marriage would not last a day today is theirs 23rd Marriage anniversary
आशुतोष-रेणुका और बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया

आज दोनों कलाकार अपनी शादी की 23वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस दंपति के दो पुत्र हैं, शौर्यमन और सत्येंद्र। दोनों ने अब तक एक सफल वैवाहिक जीवन बिताया है। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था, जब इन्हें लगा था कि इनकी शादी दो दिनों से ज्यादा नहीं टिक पाएगी। अभिनेता आशुतोष राणा ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि निर्देशक रवि राय से उन्हें रेणुका शहाणे का नंबर मिला, जिन्होंने उन्हें उनके साथ बात करने संबंधी जानकारी भी दी थी। उन्होंने आशुतोष को हिदायत दी थी कि रात 9 बजे के बाद उन्हें फोन ना करें। हालांकि, आशुतोष ने 10 बजे फोन किया और दोनों ने काफी बात की और फिर बिना मिले रोजाना बात करने का यह सिलसिला चल पड़ा।
'लव पर स्क्वायर फुट' से मशहूर हुईं अंगिरा धर

Ashutosh Rana and Renuka Shahane felt marriage would not last a day today is theirs 23rd Marriage anniversary
आशुुतोष-रेणुका - फोटो : सोशल मीडिया

आशुतोष को कविताएं काफी पसंद हैं, जबकि रेणुका को कविता बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इस पर आशुतोष ने कहा था कि वह उन्हें खोना नहीं चाहते थे। उन्हें डर था कि अगर उन्होंने रेणुका को प्रपोज किया और वो ना कर दें तो दोस्ती भी टूट जाएगी। वह उन्हें दोस्त के रूप में खोना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने पहली बार प्यार पर कविता लिखी और उन्हें सुनाई थी। इसके बाद रेणुका ने भी उनसे प्रेम का इजहार कर दिया। आशुतोष ने कहा था कि दोनों पहले शादी नहीं करना चाहते थे। उन्हें डर था कि वह शादी के बाद बदल जाएंगे। 
ओपनिंग डे पर नहीं चला 'भैया जी' का भौकाल, जानें अन्य फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashutosh Rana and Renuka Shahane felt marriage would not last a day today is theirs 23rd Marriage anniversary
आशुतोष-रेणुका - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार पुराने इंटरव्यू में रेणुका ने बताया था कि उनके रिश्तेदारों को लगता था कि उनकी शादी एक महीने भी नहीं टिक पाएगी। सभी इस शादी से आशंकित थे क्योंकि आशुतोष का पारिवारिक बैकग्राउंड बिल्कुल अलग था। जहां रेणुका महाराष्ट्र से थीं, वहीं आशुतोष मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार भी बहुत बड़ा था. अभिनेत्री ने कहा कि रेणुका के परिवार वाले इस बात को लेकर चिंतित थे कि वह उनकी संस्कृति को अपना पाएगी या नहीं।
धर्म की दीवार तोड़ एक-दूजे के हुए सोहा-कुणाल

विज्ञापन
Ashutosh Rana and Renuka Shahane felt marriage would not last a day today is theirs 23rd Marriage anniversary
आशुतोष-रेणुका - फोटो : सोशल मीडिया

रेणुका शहाणे की यह दूसरी शादी थी। आशुतोष से पहले उनकी शादी विजय केनकरे से हुई थी। वह मराठी फिल्म उद्योग में एक प्रसिद्ध लेखक और निर्देशक हैं। यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी थी। कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। इसलिए आशुतोष राणा से शादी करने से पहले उन्हें बहुत सावधान रहना पड़ा। शादी को लेकर उनके मन में काफी डर बना हुआ था। उन्हें डर था कि यह शादी टिकेगी या नहीं। हालांकि, रेणुका और आशुतोष ने सभी अटकलों को गलत साबित कर दो दशकों से अधिक समय से एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। 
नए चेहरों को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं करण जौहर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed