फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Illegal 3: इललीगल के आगामी सीजन को लेकर उत्साहित हैं नेहा शर्मा और नील भूपलम, अपने किरदार को लेकर किया खुलासा

Sat, 25 May 2024 08:34 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 25 May 2024 08:34 AM IST
सार

नील भूपलम ने शो में अपने किरदार के बारे में खुलासा किया। वह पहले दो सीजन में नहीं नजर आए थे। सीरीज के तीसरे सीजन से वह इसका हिस्से बनने जा रहे हैं, जिसे लेकर वे बेहद उत्सुक हैं।

विज्ञापन
Neha Sharma Neil Bhoopalam On Upcoming Series Illegal Season 3 Satyadeep Misra Said we want people to Watch
नेहा शर्मा और नील भूपलम - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री नेहा शर्मा और नील भूपलम अपनी आगामी सीरीज इललीगल सीजन 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ओटीटी एक बार फिर अपना एक लीगल शो लेकर आ रहा है। इललीगल के पहले दो सीजन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया। ऐसे में दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इललीगल के सीजन 3 का 29 मई को जियो सिनेमा पर प्रीमियर होने वाला है। शो के कलाकार इसे लेकर बेहद उत्सुक हैं।

Neha Sharma Neil Bhoopalam On Upcoming Series Illegal Season 3 Satyadeep Misra Said we want people to Watch
नेहा शर्मा (इललीगल सीजन 3) - फोटो : एएनआई

नेहा शर्मा और नील भूपलम इललीगल सीजन 3 को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में शो को लेकर बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि लोगों को सीजन 3 से बहुत ज्यादा उम्मीदें होंगी, इसलिए मैं थोड़ी नर्वस हूं, लेकिन इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित भी हूं। क्योंकि सीजन एक और दो को दर्शकों की तरफ से बहुत प्यार मिला। नेहा सीरीज में वकील निहारिका सिंह के किरदार में नजर आएंगी।  

Janhvi Kapoor: पंकज त्रिपाठी के लिए जान्हवी कपूर ने क्यों मांगी थी मन्नत, छोड़ दिया था नॉन वेज खाना

Neha Sharma Neil Bhoopalam On Upcoming Series Illegal Season 3 Satyadeep Misra Said we want people to Watch
इललीगल सीजन 3 - फोटो : एएनआई

नील भूपलम ने शो में अपने किरदार के बारे में खुलासा किया। वह पहले दो सीजन में नहीं नजर आए थे। सीरीज के तीसरे सीजन से वह इसका हिस्से बनने जा रहे हैं, जिसे लेकर वे बेहद उत्सुक हैं। उन्होंने अपने किरदार के बारे में बताया, 'यह मेरे लिए शो में एंट्री है। मैं एक बिजनेस टाइकून दुष्यंत सिंह राठौड़ का किरदार निभा रहा हूं। वह इरा दुबे के साथ बहुत अस्थिर रिश्ते में है।' उन्होंने कहा, 'इस किरदार को निभाना बहुत ही मजेदार रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Sharma Neil Bhoopalam On Upcoming Series Illegal Season 3 Satyadeep Misra Said we want people to Watch
पीयूष मिश्रा और सत्यदीप मिश्रा - फोटो : एएनआई

वहीं, अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा ने कहा कि सीरीज के तीसरे सीजन से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा, हमें बहुत उम्मीद है। इसकी स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है। हम उत्साहित हैं और हम चाहते हैं कि लोग ये सीरीज जरूर देखें। 

विज्ञापन
Neha Sharma Neil Bhoopalam On Upcoming Series Illegal Season 3 Satyadeep Misra Said we want people to Watch
इललीगल सीजन 3 - फोटो : ट्विटर

इललीगल सीजन 3 में नेहा शर्मा, अक्षय ओबेरॉय, पीयूष मिश्रा, सत्यदीप मिश्रा, नील भूपालम, इरा दुबे और जैन मैरी खान जैसे सितारे नजर आएंगे। निर्माताओं ने हाल ही में इस कोर्ट रूम ड्रामा का ट्रेलर जारी किया है। सीरीज का तीसरा सीजन 29 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा।  

Samyuktha: बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली हैं संयुक्ता, 'जवान' और 'एनिमल' से भी है फिल्म का कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed