फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pak Actress: बॉलीवुड में अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं ये पाकिस्तानी हसीनाएं, एक कर चुकीं किंग खान के साथ काम

Thu, 16 May 2024 12:19 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 16 May 2024 12:19 AM IST
सार

साउथ और हॉलीवुड फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई है। मगर आज हम आपको उन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है। 

विज्ञापन
Pakistani Actresses Who Also Worked in Bollywood Mahira Khan Sajal Ali Veena Malik Saba Qamar
मावरा होकेन, सजल अली, माहिरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

मनोरंजन जगत में लोग छोटे छोटे शहरों से अपनी पहचान बनाने के लिए आते हैं। मगर कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में मुकाम हासिल करने के लिए सरहदें भी पार की हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने साउथ और हॉलीवुड फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई है। मगर आज हम आपको उन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है। इसके चलते इन हसीनाओं की भारत में भी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। तो चलिए आज इस लेख में हम इन अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं...

Pakistani Actresses Who Also Worked in Bollywood Mahira Khan Sajal Ali Veena Malik Saba Qamar
माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
माहिरा खान

पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माहिरा खान ने अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में धाक जमा ली थी। उन्होंने साल 2017 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। किंग खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों मे खूब पसंद किया था। इस फिल्म से भारत में माहिर की खूब फैन फॉलोइंग हो गई थी।

Pakistani Actresses Who Also Worked in Bollywood Mahira Khan Sajal Ali Veena Malik Saba Qamar
सबा कमर - फोटो : इंस्टाग्राम
सबा कमर

पाकिस्तान की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक सबा कमर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सबा ने साल 2017 में इरफान खान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' में काम किया था।उन्होंने इसमें अभिनेता की पत्नी और एक बेटी की मां का किरदार निभाया था। पहली ही फिल्म से सबा ने बॉलीवुड में अभिनय का सिक्का जमा लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Actresses Who Also Worked in Bollywood Mahira Khan Sajal Ali Veena Malik Saba Qamar
मावरा होकेन - फोटो : इंस्टाग्राम
मावरा होकेन

पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से मावरा होकेन का नाम भी इसमें शामिल है। उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म 'सनम तेरी कसम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें वह हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। 

विज्ञापन
Pakistani Actresses Who Also Worked in Bollywood Mahira Khan Sajal Ali Veena Malik Saba Qamar
सजल अली - फोटो : इंस्टाग्राम
सजल अली

पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली का नाम भी इस सूची में शामिल है। सजल ने फिल्म मॉम में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था। श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी के रूप में उन्हें बारत में खूब पहचान मिली थी। पर्दे पर उनके शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed