फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान की ये अभिनेत्रियां हैं बॉलीवुड के भाईजान की दीवानी, एक ने तो कह दी ऐसी बात कि सुन चौंक जाएंगे आप!

Fri, 04 Apr 2025 10:41 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 04 Apr 2025 10:41 AM IST
सार

Pakistani Actress: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके साथ कई अभिनेत्रियां काम करना चाहती हैं। हम बात करेंगे उन पाकिस्तानी एक्ट्रेस की, जो बॉलीवुड के भाईजान की दीवानी हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन भी हैं। एक ने तो उन्हें लेकर कह दी ऐसी बात कि जान चौंक जाएंगे आप।

विज्ञापन
Pakistani Actresses Who Want to Work With Salman Khan Mahira Khan Sarah Khan Aayeza Khan
आएजा खान और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान सिनेमा की दुनिया के एक ऐसे सितारे हैं, जिनके साथ काम करना लोग अपनी किस्मत समझते हैं। इस वक्त सलमान खान अपनी फिल्म 'सिकंदर' से चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। आज जानेंगे उन पाकिस्तानी एक्ट्रेस के बारे में, जो सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उनके साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं।

Pakistani Actresses Who Want to Work With Salman Khan Mahira Khan Sarah Khan Aayeza Khan
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

हानिया आमिर
'मुझे प्यार हुआ था' पाकिस्तानी ड्रामा से चर्चित अभिनेत्री हानिया आमिर को लेकर एक अफवाह उड़ रही थी कि वह सलमान खान की आगामी फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बताते चलें कि हानिया आमिर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं।

 

Pakistani Actresses Who Want to Work With Salman Khan Mahira Khan Sarah Khan Aayeza Khan
माहिरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम @mahirahkhan

माहिरा खान
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान बॉलीवुड के किंग खान के साथ 'रईस' फिल्म में नजर आ चुकी हैं। साल 2011 में आए 'हमसफर' धारावाहिक से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अभिनेत्री सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं, उन्होंने भाईजान के साथ काम करन की भी इच्छा जताई थी। अभी तक उनका यह सपना पूरी नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Actresses Who Want to Work With Salman Khan Mahira Khan Sarah Khan Aayeza Khan
सारा खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @sarahkhanofficial

सारा खान 
पाकिस्तानी अभिनेत्री सारा खान, सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंन एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, अभी उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Pakistani Actresses Who Want to Work With Salman Khan Mahira Khan Sarah Khan Aayeza Khan
आएजा खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @ayezakhan.ak

आएजा खान
आएजा खान के पाकिस्तान में बहुत चाहने वाले हैं और वह एक चर्चित अभिनेत्री हैं। उनका भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने की बात कही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed