किसी कलाकार की असली सफलता वो होती है, जब लोग उसे उसके किरदारों के नाम से पहचाने और उसके किरदार के दीवाने हों। ऐसा ही एक कलाकार हॉलीवुड की दुनिया में भी है, जिसे पूरी दुनिया उसके असली नाम से कम और किरदार के नाम से ज्यादा जानती है। ये किरदार है आयरन मैन और कलाकार है रॉबर्ट डाउनी जूनियर। शायद ही ऐसा कोई शख्स हो जो फिल्मों का शौकीन हो और उसे आयरन मैन के किरदार के बारे में न पता हो। बच्चों के खिलौनों से लेकर टी-शर्ट तक आपको आयरन मैन लिखी हुई मिल जाएंगी। आज उसी आयरन मैन का जन्मदिन है। या यूं कहें कि आयरन मैन का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं।
Robert Downey Jr: आयरन मैन ही नहीं, रॉबर्ट डाउनी की ये फिल्में भी हैं सुपरहिट, दी ऑस्कर विनिंग परफॉर्मेंस
Robert Downey Jr Birthday: आयरन मैन के किरदार से पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। जानते हैं कौन सी हैं उनकी प्रमुख भूमिकाएं और फिल्में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैपलिन (1992)
साल 1992 में आई फिल्म चैपलिन में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने चार्ली चैपलिन की भूमिका निभाई थी। रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित यह फिल्म कॉमेडी एक्टर और मशहूर फिल्म निर्माता चार्ली चैपलिन के जीवन पर आधारित थी। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने शानदार काम किया था। फिल्म की कहानी चार्ली चैपलिन के पांच साल की उम्र से शुरू होती है, जब वो लंदन में रहता होता है। इसके बाद उसकी पूरी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। रॉबर्ट डाउनी ने फिल्म में चैपलिन के चाल-ढाल से लेकर उनके बोलने की स्टाइल तक को बखूबी निभाया था। रॉबर्ट डाउनी ने फिल्म में चैपलिन के बुढ़ापे तक के किरदार को खुद ही शानदार तरीके से जिया था। इस फिल्म में शानदार काम के लिए रॉबर्ट डाउनी को ऑस्कर में बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला था। हालांकि, वो अवॉर्ड नहीं जीत सके थे। उन्होंने बाफ्टा अवॉर्ड जरूर अपने नाम किया था।
यह खबर भी पढ़ें: Neil Nitin Mukesh: भाई-भतीजावाद पर अभिनेता ने की टिप्पणी, बोले- ‘स्टार का बेटा होने से आप पर ज्यादा दबाव…’
ट्रॉपिक थंडर (2008)
ट्रॉपिक थंडर 2008 में आई एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन बेन स्टिलर ने किया है। इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ टॉम क्रूज भी प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी वियतनाम युद्ध पर बनी फिल्मों पर एक व्यंग्य है। इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ स्टिलर, जैक ब्लैक, जे बरुचेल और ब्रैंडन टी. जैक्सन ने वियतनाम युद्ध पर फिल्म बनाने वाले प्राइमा डोना अभिनेताओं की अलग-अलग भूमिका निभाई है। जब उनके निराश निर्देशक उन्हें जंगल के बीच में छोड़ देते हैं और एक दुर्घटना में उनकी मौत हो जाती है। इसके बाद उन एक्टर्स को उन पर असल में होने वाली कार्रवाई और खतरे से बचने के लिए अपने अभिनय कौशल पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्हें अपनी एक्टिंग के जरिए इससे बचना होता है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया था। इस फिल्म के लिए रॉबर्ट डाउनी ऑस्कर समेत बाफ्टा, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के लिए नामित हुए थे।
यह खबर भी पढ़ें: Parveen Babi Bday: महंगी फीस लेने वाली परवीन बाबी का एक नहीं पांच लोगों के साथ जुड़ा था नाम, कभी नहीं की शादी
आयरन मैन (2008)
2008 में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने वो फिल्म की, जिसके किरदार ने उन्हें पूरी दुनिया में पहचान दिलाई और वो घर-घर में फेमस हो गए। ये थी मार्वल स्टूडियो की सुपरहीरो फिल्म ‘आयरन मैन’। हालांकि, जिस आयरन मैन ने रॉबर्ट डाउनी का करियर और जिंदगी बदल दी, उस फिल्म के लिए डाउनी पहली पसंद नहीं थे। लेकिन बाद में निर्देशक जॉन फेवरू ने डाउनी को ही आयरन मैन बनाया। आयरन मैन के रोल के लिए डाउनी ने काफी मेहनत की। उन्होंने फिल्म के किरदार के लिए पांच महीनों में तकरीबन 9 किलो तक वजन बढ़ाया। ताकि वो आयरन मैन की तरह मजबूत और बलशाली लग सकें। आयरन मैन की अपार सफलता के बाद इस फिल्म के इसी नाम से दो और भी भाग बने ‘आयरन मैन 2’ और ‘आयरन मैन 3’। इसके अलावा मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘एवेंजर्स’ में भी आयरन मैन और टोनी स्टार्क के किरदार में रॉबर्ट डाउनी जूनियर नजर आए हैं। एवेंजर्स एंडगेम को मिलाकर मार्वल सिनेमेटिक सीरीज की अब तक कुल 9 फिल्मों में आयरन मैन या टोनी स्टार्क के किरदार में रॉबर्ट डाउनी नजर आ चुके हैं।
शेरलॉक होम्स
आयरन मैन के बाद रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने जो पहली फिल्म साइन की वो थी गाय रिची द्वारा निर्देशित एक स्पाई-थ्रिलर ‘शेरलॉक होम्स’। ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी और इसने उस समय कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। फिल्म में रॉबर्ट डाउनी शेरलॉक होम्स नाम के जासूस के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए रॉबर्ट डाउनी को बेस्ट एक्टर का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला था। शेरलॉक होम्स की सफलता के बाद साल 2011 में फिल्म का अगला भाग भी आया, जिसका नाम ‘शेरलॉक होम्स: ए गेम ऑफ शैडो’ था। ये फिल्म भी काफी हिट रही। अब इसका तीसरा भाग भी आना है, जिसे पहले 2020 फिर 2021 में ही रिलीज होना था। हालांकि, अब फिल्म किन्हीं कारणों से अटक गई है।
यह खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar Death: शहीद से उपकार तक, इन फिल्मों ने मनोज कुमार को बनाया सुपरस्टार, पढ़िए