फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parveen Babi Bday: महंगी फीस लेने वाली परवीन बाबी का एक नहीं पांच लोगों के साथ जुड़ा था नाम, कभी नहीं की शादी

Fri, 04 Apr 2025 08:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 04 Apr 2025 08:58 AM IST
सार

Parveen Babi Birthday: अपनी बोल्ड अदाकारी और अलग फैशन के लिए मशहूर परवीन बाबी अलग-अलग वक्त में कई लोगों के साथ रिश्तों में रहीं। आज उनके जन्मदिन पर जानेंगे कि उनका नाम किन-किन लोगों के साथ जुड़ा।

विज्ञापन
Parveen Bab was in relation with danny denzongpa mahesh bhatt kabir bedi but not get married
परवीन बाबी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

भारतीय सिनेमा को बेहतरीन फिल्में देने वाली एक्ट्रेस परवीन बाबी का आज जन्मदिन है। उनका असली नाम परवीन सुल्ताना वली मोहम्मद खानजी बाबी था। परवीन बाबी 1970 से 80 के दशक में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल थीं। परवीन बेहतरीन अदाकारी और मॉडलिंग के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने बॉलीवुड को 'पती पत्नी और वो' और 'चांदी सोना' जैसी फिल्में दीं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनकी लव लाइफ के बारे में जानेंगे।

Parveen Bab was in relation with danny denzongpa mahesh bhatt kabir bedi but not get married
परवीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1969 में बाबी ने पाकिस्तान के अपने दूर के चचेरे भाई जमील खान से सगाई कर ली थी। साल 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान किन्ही कारणों से उनकी मां ने सगाई तोड़ दी। इससे बाबी को काफी झटका लगा।
Jasleen Matharu: अपने से दुगनी उम्र के भजन गायक से इश्क करके सुर्खियों में आईं जसलीन मथारू, अब कहां गायब हैं?
 
Parveen Bab was in relation with danny denzongpa mahesh bhatt kabir bedi but not get married
परवीन बाबी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
मुंबई आने और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने तक परवीन बाबी ने बैंड पर्पल फ्लावर्स के सदस्य नेविल दमानिया को डेट किया। यह साल 1972 था। इसके बाद वह मुंबई में रहने लगीं। कुछ दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parveen Bab was in relation with danny denzongpa mahesh bhatt kabir bedi but not get married
डैनी डेन्जाेंगपा और परवीन बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1972 से 1976 तक परवीन बॉबी बॉलीवुड के खलनायक माने जाने वाले डैनी डेन्जोंगपा के साथ रिश्ते में थीं। दोनों उस दौरान एक साथ रहते थे। डैनी डेन्जोंगपा बाबी के विश्वासपात्रों में से एक रहे। लेकिन 1980 के दशक की शुरुआत में दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। बाबी ने डैनी पर अमिताभ बच्चन का जासूस होने का इल्जाम लगाया। इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया।
Bollywood Movie Sequel: इस साल सीक्वल से मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, आ रही है इन चर्चित फिल्मों की अगली कड़ी

विज्ञापन
Parveen Bab was in relation with danny denzongpa mahesh bhatt kabir bedi but not get married
कबीर बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @ikabirbedi
1975 के आखिर में बाबी का नाम अभिनेता कबीर बेदी के साथ जुड़ा। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। बेदी पहले से अपनी पत्नी प्रोतिमा बेदी के साथ थे। बाबी और बेदी के रिश्ते के बारे में जानने के बाद, प्रोतिमा और कबीर तलाक के लिए सहमत हो गए। बाबी और बेदी ने एक साथ इटली, स्पेन और 1977 में यूगोस्लाविया की यात्री की। बाद में 1977 में वे एक दूसरे से अलग हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed