फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस्सी से लेकर हर्ष गुजराल तक, ये कॉमेडियन कर चुके हैं अपना एक्टिंग डेब्यू; इन फिल्मों और सीरीज में आए नजर

Thu, 03 Apr 2025 04:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 03 Apr 2025 04:18 PM IST
सार

Comedian In Movies: स्टैंडअप कॉमेडी के जरिए सबको हंसाने वाले कई कॉमेडियन ऐसे भी हैं, जो कॉमेडी से इतर एक्टिंग में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं। इस फेहरिस्त में कई मशहूर कॉमेडियन शामिल हैं। जानें कौन-कौन नाम इस लिस्ट में हैं शामिल।

विज्ञापन
Anubhav Singh Bassi To Harsh Gujral, These Comedian Make Their Acting Debut In Movies And Web Series
राजीव ठाकुर-अनुभव सिंह बस्सी और हर्ष गुजराल - फोटो : इंस्टाग्राम-@rajivthakur007 और @be_a_bassi और @realharshgujral

अक्सर चर्चाओं में रहने वाले मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। कॉमेडिन अब एक्टिंग की दुनिया में पूरी तरह से एंट्री कर रहे हैं। मुनव्वर वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ से अपना डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज का टीजर भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद मुनव्वर के फैंस अपने पसंदीदा कॉमेडियन को वेब सीरीज में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वैसे मुनव्वर से पहले भी कई कॉमेडियन एक्टिंग में अपना हुनर दिखा चुके हैं और फिल्मों या सीरीज में नजर आ चुके हैं। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से कॉमेडियन शामिल हैं।

Anubhav Singh Bassi To Harsh Gujral, These Comedian Make Their Acting Debut In Movies And Web Series
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

कपिल शर्मा
कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा कई फिल्मों में अब नजर आ चुके हैं। कपिल ने लीड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से की थी। इसके अलावा कपिल ‘फिरंगी’, ‘ज्विगाटो’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। जल्द ही वो ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में नजर आएंगे।

Anubhav Singh Bassi To Harsh Gujral, These Comedian Make Their Acting Debut In Movies And Web Series
अनुभव सिंह बस्सी - फोटो : इंस्टाग्राम-@be_a_bassi

अनुभव सिंह बस्सी
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी फिल्मों में अपना डेब्यू कर चुके हैं। बस्सी 2023 में आई रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आए थे। फिल्म में बस्सी ने रणबीर कपूर के दोस्त का किरदार निभाया था। फिल्म में बस्सी के रोल को काफी पसंद भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anubhav Singh Bassi To Harsh Gujral, These Comedian Make Their Acting Debut In Movies And Web Series
हर्ष गुजराल - फोटो : इंस्टाग्रम-@realharshgujral

हर्ष गुजराल
कानपुर से आने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी फिल्मी दुनिय में अपनी एंट्री कर चुके हैं। हर्ष इसी साल आई अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुलप्रीत सिंह की कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में हर्ष ने अर्जुन के दोस्त का किरदार अदा किया था।

विज्ञापन
Anubhav Singh Bassi To Harsh Gujral, These Comedian Make Their Acting Debut In Movies And Web Series
सुनील ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम-@whosunilgrover

सुनील ग्रोवर
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अब कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपनी शुरूआत जरूर कॉमेडी से की थी, लेकिन अब उनकी फिल्मोग्राफी में कई फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं। इनमें ‘गब्बर इज बैक,’ ‘सन फ्लॉवर’, ‘भारत’, ‘गुड बॉय’, ‘तांडव’ और ‘पटाखा’ के नाम प्रमुख हैं। सुनील अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे कलाकारों के साथ भी काम कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed