फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'एम्पुरान' से लेकर 'फिराक' तक गुजरात दंगों पर आधारित हैं ये फिल्में, कई पर हुआ विवाद

Thu, 03 Apr 2025 02:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 03 Apr 2025 02:37 PM IST
सार

Movies Based on Gujarat Riots: 'एल2: एम्पुरान' फिल्म पर अभी भी विवाद जारी है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें गुजरात दंगों की कहानी दिखाई गई है।

विज्ञापन
Movies Based on Gujarat Riots L2 Empuraan The Sabarmati Report Firaaq Kai Po Che Parzania Godhra
एम्पुरान काइ पो चे - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
साउथ के स्टार पृथ्वीराज और मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' पर अभी भी विवाद जारी है। फिल्म में गुजरात दंगों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद लोगों ने फिल्म पर ऐतराज जताया था। विवाद के बाद फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म में 24 कट लगाए और संवाद बदले। इसके बावजूद आरएसएस के मुखपत्र 'ऑर्गनाइजर' ने एक लेख में इल्जाम लगाया कि फिल्म से हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिनमें गुजरात दंगों की कहानी दिखाई गई है। 
Movies Based on Gujarat Riots L2 Empuraan The Sabarmati Report Firaaq Kai Po Che Parzania Godhra
'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : सोशल मीडिया
द साबरमती रिपोर्ट
यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मेसी, राशि खन्ना और रिधि डोगरा अहम रोल में थीं। फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया था। फिल्म में साल 2002 में गोधरा ट्रेन अग्निकांड की कहानी और उसके बाद हुए गुजरात दंगों की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म पर विवाद हुआ था। 
Mohit Malik: 'स्टार किड्स को भी नहीं मिलते मौके अगर वो...', राशा के साथ काम करने पर बोले 'आजाद' के अभिनेता
 
Movies Based on Gujarat Riots L2 Empuraan The Sabarmati Report Firaaq Kai Po Che Parzania Godhra
'एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्सीडेंट ऑर कांस्पेरेसी; गोधरा
यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन एमके शिवाक्ष ने किया। फिल्म में रणवीर शौरी, मनोज जोशी और हितू कनोडिया ने अभिनय किया है। फिल्म में साल 2002 में गोधरा अग्निकांड की कहानी दिखाई गई है। इसके बाद गुजरात दंगों की कहानी दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Movies Based on Gujarat Riots L2 Empuraan The Sabarmati Report Firaaq Kai Po Che Parzania Godhra
काई पो चे - फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix
काई पो चे
काई पो चे फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण अभिषेक कपूर ने किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव, अमृता पुरी और अमित साध अहम रोल में थे। फिल्म में दिखाया है कि लोगों पर गुजरात दंगों का असर पड़ा। हालांकि फिल्म के आखिर में इंसानियत की जीत दिखाई गई है। इस फिल्म पर विवाद हुआ था।
Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया का बर्थडे मनाने निकली कपूर फैमिली? खुशी कपूर के साथ नजर आए वेदांग भी
 
विज्ञापन
Movies Based on Gujarat Riots L2 Empuraan The Sabarmati Report Firaaq Kai Po Che Parzania Godhra
फिराक - फोटो : इंस्टाग्राम: @zee5
फिराक
यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म का लेखन और निर्देशन नंदिता दास ने किया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दकी, परेश रावल, संजय सुरी और दीप्ति नवल ने अदाकारी की थी। इस फिल्म में भी गुजरात दंगों और उसके बाद की हालत दिखाई गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed