फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच महवश का वीडियो वायरल, बोलीं- 'बस एक ही होगा'

Thu, 03 Apr 2025 09:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Apr 2025 09:28 AM IST
सार

Yuzvendra Chahal rumoured Girlfriend RJ Mahvash: आरजे महवश का नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के कथित अफेयर की सुर्खियों के बीच महवश का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
RJ Mahvash latest reel goes Viral Amidst dating rumors with Yuzvendra Chahal says Bas ek hi hoga
आरजे महविश - फोटो : इंस्टाग्राम-@rj.mahvash

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो चुका है। इस बीच उनका नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के कथित अफेयर के चर्चे खूब सुर्खियों में हैं। युजवेंद्र और धनश्री का जब तलाक हुआ, तब भी आरजे महवश ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ। अब चहल के साथ नजदीकियों की खबरों के बीच उनकी एक रील काफी वायरल हो रही है।



यह खबर भी पढ़ें:
Vikrant Massey: '12वीं फेल' के बाद कई किरदारों से निखरे विक्रांत, टॉप एक्टर बनने के बावजूद रहा इस बात का मलाल

RJ Mahvash latest reel goes Viral Amidst dating rumors with Yuzvendra Chahal says Bas ek hi hoga
आरजे महवश-चहल-धनश्री - फोटो : इंस्टाग्राम

बोलीं-'कोई लड़का आएगा, बस वो ही सबकुछ होगा'
महवश के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने युजवेंद्र चहल के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरों को और ज्यादा हवा दे दी है। महवश ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट को चहल ने लाइक भी किया है। वीडियो में महवश कह रही हैं, 'कोई लड़का आएगा तो वो होगा बस एक...वो ही फ्रेंड होगा, वो ही बेस्ट फ्रेंड होगा, वो ही बॉयफ्रेंड होगा, वो ही हसबैंड होगा, मेरा वाला काफी है...'। इस रील के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'बस एक ही होगा'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

RJ Mahvash latest reel goes Viral Amidst dating rumors with Yuzvendra Chahal says Bas ek hi hoga
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
महवश के इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। अधिकांश यूजर्स युजवेंद्र का नाम लिखकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चहल भाई ना'? एक अन्य ने लिखा, 'युजी भाई के चेहरे पर मुस्कान आ गई होगी'। एक यूजर ने लिखा है, 'सबकुछ अस्थाई है, लेकिन आपके पोस्ट पर चहल भाई का लाइक परमानेंट है'। एक यूजर ने लिखा, 'चहल भाई रॉक्ड, धनश्री शॉक्ड '।

यह खबर भी पढ़ें:
Anjali Anand: उसने मेरे होंठों पर किस किया…, ‘डब्बा कार्टेल’ फेम अभिनेत्री ने आठ साल की उम्र में झेला दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
RJ Mahvash latest reel goes Viral Amidst dating rumors with Yuzvendra Chahal says Bas ek hi hoga

क्या लखनऊ पहुंचीं महवश?
इस बीच दावे ये भी किए जा रहे हैं कि महवश इन दिनों युजवेंद्र चहल के हालिया आईपीएल मैच के दौरान लखनऊ में थीं। चहल की टीम, लखनऊ सुपर जायंट्स, का मुकाबला पंजाब किंग्स से एकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ और महवश ने कथित तौर पर ताज होटल के पूल साइड से एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की। संयोग से यह मैच भी उसी शहर में हो रहा था। चहल की निजी जिंदगी की बात करें तो धनश्री के साथ उनकी शादी 2020 में हुई थी। इस साल दोनों की राहें जुदा हो गईं और तलाक हो चुका है। युजवेंद्र और महवश के फैंस को इंतजार है कि दोनों अपना रिलेशनशिप कब ऑफिशियल करते हैं? 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed