पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा रह चुकीं पलक पुरसवानी इन दिनों लगातार मीडिया की सुर्खियां बटोर रही हैं। पलक अपने अतीत के बारे में एक के बाद एक चौंका देने वाले खुलासे करती नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेता अविनाश सचदेव को लेकर खुलासा किया था कि एक्टर से मिले धोखे के बाद वह बहुत बूरे दौर से गुजरी थीं। अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान यह बताया है कि कैस अविनाश संग उनका ब्रेकअप हो जाने पर उनके पिता को गहरा सदमा पहुंचा था।
Palak Purswani: अविनाश संग ब्रेकअप के बाद पलक के परिवार को पहुंचा गहरा सदमा, पिता को पड़ा था दिल का दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलक ने एक इंटरव्यू में कहा कि कैसे अविनाश बेवफाई ने उनके परिवार को लगभग तोड़ दिया था। अभिनेत्री ने बताया कि, जब उन्होंने अविनाश के स्वभाव में बदलाव देखा तब उन्होंने उनसे इस बारे में बात की। अभिनेता ने कबूल किया कि वह किसी और के साथ समय बिता रहे थे, लेकिन इसमें कोई भावनाएं शामिल नहीं थीं।
पलक ने आगे कहा,“मैंने इस लड़की से उसके माता-पिता के सामने बात की और उन्हें सब कुछ पता था। मैंने अविनाश से यह कहते हुए नाता तोड़ लिया कि उसने कुछ अस्थायी के बजाय कुछ स्थायी खो दिया है। दो महीने तक उसने मेरा पीछा किया और मैंने उसे एक और मौका देने का फैसला किया,जो मेरी सबसे बड़ी गलती थी।”
उन्होंने कहा कि अविनाश को मेरे पिता अपने बेटे की तरह मानते थे। महीनों बाद, जब वह कुछ दोस्तो के साथ गोवा गई थीं। तब उन्हें पता चला कि अविनाश ने एक पार्टी में कुछ लड़कियों के नंबर मांगे थे, जब उन्होंने उनसे इस बारे में बात की तब यह जानकर हैरान रह गईं कि एक्टर एक ही समय में दो बहनों को मैसेज कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ''जिस तरह के मैसेज उन्होंने भेजे थे उससे मैं बहुत शर्मिंदा हूं। वह आखिरी कील थी और मैंने यह फैसला किया कि मैं उसके साथ नहीं रह सकती और क्योंकि मेरा परिवार उससे बहुत प्यार करता था। खासकर मेरे पिता। इस सदमे के कारण उन्हे एक छोटा सा दिल का दौरा पड़ा था।'' पलक पुरसवानी यह कहते हुए रो पड़ीं कि न तो अविनाश और न ही उनके माता-पिता उस समय उनके पास पहुंचे, या माफी मांगने की भी परवाह नहीं की।
यह भी पढ़ें- Agand Bedi: नीना गुप्ता संग रोमांस करना चाहते हैं अंगद बेदी, बताया- 'लस्ट स्टोरीज 2' में साथ काम करने का अनुभव