तेलुगू के जाने माने अभिनेता निखिल सिद्धार्थ को आखिरी बार फिल्म 'कार्तिकेय 2' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की सफलता के बाद से ही निखिल सिद्धार्थ की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई। निखिल ने थ्रिलर ड्रामा ‘स्पाई’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब रिलीज के एक हफ्ते बाद एक्टर ने अपने फैंस के नाम माफीनामा जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर अभिनेता मे ऐसा क्यों किया है।
Nikhil Siddhartha: स्पाई की रिलीज के बाद निखिल ने जारी किया माफीनामा, बताई फिल्म के खराब प्रदर्शन की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निखिल ने अपने ट्विटर पर ‘स्पाई’ के बारे में एक बयान जारी किया और बताया की कंटेंट की देरी की वजह से यह फिल्म पूरे भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी। अभिनेता ने आगे सिनेमाघरों में स्पाई देखने और करियर की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग देने के लिए अपने प्रशंसकों और समर्थकों को भी धन्यवाद दिया है।
Kangana Ranuat: ऋतिक संग फिर 'फाइटर' मोड में नजर आईं कंगना, 'तेजस' को बताया 'भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म'
निखिल ने फैंस से माफी मांगते हुए लिखा, ‘मुझे आप सभी को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि फिल्म के कंटेंट में देरी के कारण फिल्म को पूरे भारत में रिलीज नहीं किया जा सका, जिसके कारण विदेशों में 360 तेलुगु प्रीमियर शो रद्द कर दिए गए। मैं सभी हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम दर्शकों से माफी मांगता हूं और वादा करता हूं कि ‘कार्तिकेय 2’ के बाद हमारी अगली तीन आगामी फिल्में सभी भाषाओं में सिनेमाघरों में समय पर होंगी।’
Straight from the Heart ❤️💔❤️🩹
A Promise from me to Every Cinema Loving Audience... #SpyMovie #Spy pic.twitter.com/SZfV9N4m4G
निखिल ने आगे कहा, ‘मैं हर तेलुगू फिल्म प्रेमी से भी वादा करता हूं कि अब से हम हम क्वालिटी से कभी समझौता नहीं करेंगे। बस इस बात का खास ध्यान रखेंगे कि काम समय पर पूरा हो।’ फैंस भी कमेंट सेक्शन में निखिल के नोट की प्रशंसा कर रहे हैं और उन्हें अगले प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
72 Hoorain: जेएनयू में हुईं ’72 हूरें’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, 100 से ज्यादा छात्रों ने देखी फिल्म
बता दें कि निखिल की फिल्म ‘स्पाई’ की शुरुआत काफी उम्मीदों के साथ हुई थी, लेकिन फीके रिस्पॉन्स और वर्ड ऑफ माउथ के कारण इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी बुरा असर पड़ा।