फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर ने दूसरी शादी के ट्रोल्स पर तोड़ी चुप्पी, पूछा- 'टेक 2 से समस्या क्या है?'

Tue, 04 Jul 2023 07:53 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 04 Jul 2023 07:53 PM IST
सार

दलजीत कौर ने दूसरी शादी के ट्रोल्स पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही निखिल पटेल संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात करती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Dalljiet Kaur to trolls who commenting on her second marriage with nikhil patel ask what is the problem
निखिल पटेल-दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस दलजीत कौर दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने के बाद जीवन के सबसे खुशहाल दौर में हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिन अपने प्यार निखिल पटेल के साथ शादी रचाई और केन्या में जा बसीं। जोड़े ने शादी के 90 दिनों के बाद अपने विवाहित जीवन के अनुभव को साझा करने के लिए व्लॉग का सहारा लिया है। व्लॉग में दलजीत और निखिल ने हैशटैग टेक 2 के साथ अपने रिश्ते को सावर्जनिक करने और शादी के बाद से ट्रोल्स पर चुप्पी तोड़ी है। वहीं, निखिल ने उनकी उम्र पर टिप्पणी करने वाले ट्रोल्स पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'हमें स्वस्थ्य रहना पसंद है।'

Dalljiet Kaur to trolls who commenting on her second marriage with nikhil patel ask what is the problem
निखिल पटेल-दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

उम्र पर टिप्पणी करने वाले लोगों को सबक सिखाते हुए निखिल ने कहा है, 'हम अपने तीन बच्चों के लिए स्वस्थ्य रहना चाहते हैं। लुक्स इसका अहम हिस्सा है...शारीरिक आकर्षण वगैरह।' इस पर दलजीत कहती हैं, 'कई ट्रोल्स हमारी उम्र पर कमेंट करते हैं। मैं निक से सिर्फ तीन वर्ष छोटी हूं। तो अगर वह बूढ़ा है, तो मैं भी हूं।'

Dalljiet Kaur to trolls who commenting on her second marriage with nikhil patel ask what is the problem
निखिल पटेल-दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

दलजीत कौर ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मैं उनके लिए सेक्सी दिखना चाहती हूं, वह मेरे लिए सेक्सी दिखना चाहते हैं। हम लंबे समय तक जीना चाहते हैं, और हमारे सामने एक महान जीवन है। तो यह ट्रोल का एक हिस्सा है, जो उम्र है। ट्रोल का एक और पहलू है - टेक 2।'

Aryan khan: शाहरुख के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज की शूटिंग शुरू, 'स्टारडम' के सेट से वायरल हुई खास तस्वीर


View this post on Instagram

A post shared by DALLJIET KAUR PATEL ੴ (@kaurdalljiet)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dalljiet Kaur to trolls who commenting on her second marriage with nikhil patel ask what is the problem
दलजीत कौर-निखिल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

दलजीत ने दूसरी शादी के ट्रोल्स पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'मुझे अपनी यात्रा पर बहुत गर्व है। मेरी सफलता, जब मैं बहुत टूट गई थी, अब मैं खुश हूं, यह लोग जानते हैं। और अब मुझे टिप्पणियां और संदेश मिलते हैं, जिनमें कहा जाता है कि 'टेक 2' का उल्लेख न करें। मुझे इस बात पर जोर क्यों नहीं देना चाहिए कि मैंने दूसरी बार शादी कर ली है और मैं खुश हूं। समस्या क्या है? आप क्या सोचते हैं?'

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ट्रेलर में अनन्या पांडे को देखा क्या? रणवीर संग मचाया धमाल

विज्ञापन
Dalljiet Kaur to trolls who commenting on her second marriage with nikhil patel ask what is the problem
दलजीत कौर-निखिल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

दलजीत कौर की पहली शादी एक्टर शालीन भनोट से हुई थी और उनकी पहली शादी से उनका एक बेटा जेडन है। निखिल पटेल की बात करें तो उनका पालन-पोषण लंदन में हुआ। उनकी भी यह दूसरी शादी है। निखिल की पहली शादी से दो बेटियां अरियाना और अनिका हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed