फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: महाभारत से प्रेरित होगी अल्लू और त्रिविक्रम की नई फिल्म? 'एए 22' के लेकर आया नया अपडेट

Tue, 04 Jul 2023 11:01 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 04 Jul 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
Allu Arjun and Trivikram Srinivas film AA 22 set to seek inspiration from Mahabharata as per media reports
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

साउथ के दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' यानी 'पुष्पा 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, एक्टर इसके बाद एक और बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू की अगली फिल्म का डायरेक्शन त्रिविक्रम के जरिए किया जाएगा। खबर यह भी आ रही है कि अल्लू की यह फिल्म महाभारत से प्रेरणा लेकर बनाई जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Allu Arjun and Trivikram Srinivas film AA 22 set to seek inspiration from Mahabharata as per media reports
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म  का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। इसलिए तब तक के लिए मेकर्स ने फिल्म का नाम 'एए22' रखा है। हाल ही में, फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मेकर्स फिल्म के कास्ट की भी घोषणा करेंगे। खबर यह भी है कि अल्लू की यह फिल्म  पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होगा। इसका मतलब है कि इसे न केवल तेलुगू में बल्कि हिंदी और अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

Salaar-KGF 2: क्या एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं सालार-केजीएफ? फैंस ने दोनों फिल्मों में ढूंढ निकालीं समानताएं

 

Allu Arjun and Trivikram Srinivas film AA 22 set to seek inspiration from Mahabharata as per media reports
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू की इस फिल्म को लेकर कुछ खबरें भी सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म महाभारत से प्रेरणा लेकर बनाई जा रही है। पहले खबर यह आ रही थी कि यह फिल्म कुछ सामाजिक रूढ़िवादी मुद्दों पर आधारित होगी, लेकिन इस खबर पर पूर्ण विराम लगते हुए मेकर्स ने इसे खारिज कर दिया है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म महाभारत के दो एपिसोड्स को बेहद आधुनिक रूप में दिखाने का प्रयास करेगी।

Satya: 'सत्या' में उर्मिला मातोंडकर ने पहने थे सबसे महंगे कॉस्ट्यूम, राम गोपाल वर्मा ने किया कीमत का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun and Trivikram Srinivas film AA 22 set to seek inspiration from Mahabharata as per media reports
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ‘एए22’ के द्वारा अल्लू और त्रिविक्रम एक साथ चौथी फिल्म के लिए साथ काम करेंगे । इससे पहले इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तीन हिट फिल्में दी थी। मेकर्स ने अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस को कास्ट नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक त्रिविक्रम और उनकी टीम फिल्म की कास्टिंग के काम में व्यस्त हैं।

Salman Khan: 'इंशाअल्लाह' पर झड़प के बाद सलमान ने फिर मिलाया भंसाली से हाथ? नए प्रोजेक्ट पर करेंगे साथ काम

विज्ञापन
Allu Arjun and Trivikram Srinivas film AA 22 set to seek inspiration from Mahabharata as per media reports
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपनी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (2021) की सफलता की बदौलत काफी लोकप्रियता हासिल की है। इसके अलावा, उनकी पिछली फिल्म 'अला वैकुंठपूर्मुलु' को हिंदी भाषी क्षेत्रों में काफी पसंद किया गया है। वहीं, अब त्रिविक्रम और अल्लू अर्जुन के फिर से हाथ मिलाने की खबरों से फैंस काफी उत्साहित हो उठे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed