फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: 'इंशाअल्लाह' पर झड़प के बाद सलमान ने फिर मिलाया भंसाली से हाथ? नए प्रोजेक्ट पर करेंगे साथ काम

Tue, 04 Jul 2023 10:24 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 04 Jul 2023 10:24 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Reaches Out to Sanjay Leela Bhansali After the Clash for the new film as per media reports
सलमान खान और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के बाद अब अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। भाईजान की पिछली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है, जिसके चलते अब सलमान के अभिनय करियर पर पूर्ण विराम लगने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि, खबर आ रही है कि सलमान अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली से हाथ मिलाने वाले हैं।

Salman Khan Reaches Out to Sanjay Leela Bhansali After the Clash for the new film as per media reports
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान अपनी पिछली फिल्म की असफलता से काफी निराश हैं। सलमान अब अपनी छवि के साथ कुछ नए प्रयोग करना चाहते हैं। खबर यह भी है कि सलमान एक्शन फिल्मों के बजाय नए विषयों पर काम करना चाहते हैं। इसलिए अभिनेता ने संजय लीला भंसाली से मुलाकात की ।

Tejasswi Prakash: तेजस्वी के साथ हुई थी छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने याद की वह घटना, बताया दो लड़कों ने किया था पीछा

Salman Khan Reaches Out to Sanjay Leela Bhansali After the Clash for the new film as per media reports
सलमान खान - फोटो : social media

खबर आ रही है कि सलमान खान ने अब सोच समझकर ही फिल्में करने का फैसला किया है। अभिनेता का मानना है कि अब वह अच्छे स्क्रिप्ट का चुनाव करेंगे और वही फिल्में करेंगे, जो ऑडियंस को पसंद आए। सलमान अब दर्शकों को खुश करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

Tamannaah Bhatia: 'लस्ट स्टोरीज 2' में बोल्ड सीन देने पर हो रही आलोचनाओं से हैरान हैं तमन्ना, कही यह बात

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Reaches Out to Sanjay Leela Bhansali After the Clash for the new film as per media reports
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान अब कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जो उन्होंने पहले किया हो। अभिनेता किसी नए विषय पर फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें संजय लीला भंसाली से अच्छा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं मिला। अभिनेता एक बार फिर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए वह हर संभव प्रयास भी कर रहे हैं।

Vidya Balan: अपने ही शरीर से बुरी तरह नफरत करने लगीं थीं विद्या बालन, बताया अक्सर कैसे हो जाती थीं बीमार

विज्ञापन
Salman Khan Reaches Out to Sanjay Leela Bhansali After the Clash for the new film as per media reports
सलमान खान - फोटो : social media

खबर यह भी है कि सलमान जाहिर तौर पर परिवार और दोस्तों के लिए भी कोई फिल्म नहीं करेंगे। सलमान के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘ सलमान अब निर्देशक के रूप में अपने भाइयों के साथ कोई होम प्रोडक्शन फिल्में नहीं बनाना चाहते हैं। किसी का भाई किसी की जान की असफलता के बाद अब सलमान अपनी फिल्मों को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed