फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Magic Of Shiri teaser: 'द मैजिक ऑफ शिरी' का टीजर रिलीज, जादूगरनी बन छाने आ रहीं दिव्यांका त्रिपाठी

Mon, 03 Jul 2023 07:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 03 Jul 2023 07:55 PM IST
सार

दिव्यांका त्रिपाठी की वेब सीरीज 'द मैजिक ऑफ शिरी' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें एक्ट्रेस एक जादूगरनी के किरदार में लोगों का दिल जीतने आ रही हैं। 
 

विज्ञापन
The Magic Of Shiri teaser Out Divyanka Tripathi plays the role of a magician in her upcoming web series
दिव्यांका त्रिपाठी-द मैजिक ऑफ शिरी - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। इस सीरीज का नाम 'द मैजिक ऑफ शिरी' है। सीरीज का टीजर सामने आ चुका है। टीजर को देखकर साफ हो रहा है कि इसमें दिव्यांका त्रिपाठी जादूगरनी के किरदार में नजर आने वाली हैं। 

The Magic Of Shiri teaser Out Divyanka Tripathi plays the role of a magician in her upcoming web series
द मैजिक ऑफ शिरी - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर की शुरुआत दिव्यांका द्वारा अपनी जादूई चालों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने से होती है। वह एक दृढ़ जादूगरनी का किरदार निभाती नजर आ रही हैं, जो पुरुष प्रधान उद्योग में अपनी पहचान बनाने का प्रयास कर रही है। वह कहती हैं, 'जादूगरों की दुनिया में मैं जादूगरनी बनके छा जाऊंगी।'  

The Magic Of Shiri teaser Out Divyanka Tripathi plays the role of a magician in her upcoming web series
द मैजिक ऑफ शिरी - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर में दिव्यांका को एक मां और एक पत्नी के रूप में भी दिखाया गया है। इसके अलावा, जावेद जाफरी भी एक जादूगर के रूप में हैं, जो जादूगरनी दिव्यांका की सफलता का विरोध करते नजर आ रहे हैं। इससे साफ हो रहा है कि सीरीज में जावेद जाफरी नेगेटिव किरदार में हैं।

Animal: आखिर क्यों बदली 'एनिमल' की रिलीज डेट? डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
The Magic Of Shiri teaser Out Divyanka Tripathi plays the role of a magician in her upcoming web series
द मैजिक ऑफ शिरी - फोटो : सोशल मीडिया

'द मैजिक ऑफ शिरी' के टीजर में दिव्यांका त्रिपाठी का लुक बिल्कुल साधारण है। हालांकि, जादूगरनी के वेश में आते ही वह बिल्कुल अलग नजर आने लगती हैं। टीजर में कुछ सीन जादूगरनी की निजी जिंदगी के भी हैं, जिसमें वह अपने पति और बच्चों के साथ स्कूटर पर सैर करती देखी जा रही हैं। दिव्यांका स्टारर यह वेब सीरीज एक घरेलू महिला के स्ट्रगल को दर्शाती है। 

Rocketry: रॉकेट्री के एक साल पूरे होने पर फिल्म के मेकर्स हुए खुश, क्रू के सदस्यों को गिफ्ट किया यह खास तोहफा

विज्ञापन
The Magic Of Shiri teaser Out Divyanka Tripathi plays the role of a magician in her upcoming web series
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले, एक पुरस्कार समारोह में दिव्यांका त्रिपाठी ने 'द मैजिक ऑफ शिरी' के लिए अपना उत्साह साझा किया था। उन्होंने कहा, 'मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे पूरा यकीन है कि हर कोई इसे पसंद करेगा, और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर इसका आनंद ले सकते हैं।' वर्ष 2019 के शो 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' के साथ ओटीटी स्पेस में डेब्यू के बाद 'द मैजिक ऑफ शिरी' दिव्यांका की वेब सीरीज की दुनिया में दूसरी पारी है। सीरीज का प्रीमियर 13 जुलाई से जियो सिनेमा पर होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed