विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों लगातार मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आकांक्षा पुरी और जैद हदीद अपनी हद पार करते हुए घर में सबके सामने लिपलॉक करते हुए नजर आए थे। इस बीच आकांक्षा शो से बाहर हो चुकी हैं। घर से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने कहा कि किस उनके लिए सिर्फ एक 'टास्क' था।
{"_id":"64a2cb97539cf9829304dcb7","slug":"bigg-boss-ott-2-akanksha-puri-has-no-regret-about-kissing-jad-hadid-she-calls-him-fake-and-stupid-2023-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akanksha Puri: जैद हदीद संग लिपलॉक करने पर आकांक्षा को नहीं है मलाल, अभिनेता को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akanksha Puri: जैद हदीद संग लिपलॉक करने पर आकांक्षा को नहीं है मलाल, अभिनेता को लेकर कही यह बात
Mon, 03 Jul 2023 06:53 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Mon, 03 Jul 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
जैद हदीद और आकांक्षा पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकांक्षा पुरी
- फोटो : Instagram
जी हां, एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि यह एक टास्क था और उन्होंने इस टास्क को पूरा करने का फैसला किया था। उन्होंने बताया, “मैंने उस दिन तीन कार्य किए, जिनसे अंततः मेरी टीम को जीत हासिल करने में मदद मिली। मेरे लिए कि महज एक टास्क था। अगर जरूरत होती तो मैं पूजा भट्ट या साइरस ब्रोचा को भी चूम लेती। मुझे इसपर कोई पछतावा नहीं है क्योंकि यह मेरे लिए कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था। इसमें भावनाएं शामिल नहीं थीं।''
आकांक्षा पुरी
- फोटो : Instagram
इसके बाद जैद ने उन्हें एक 'खराब किसर' बताया था, जिसपर उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, मेरे मन में स्पष्ट था कि यह सिर्फ एक किस होगा, जिसे हम 30 सेकंड के लिए रोक कर रखेंगे। मगर इसके बाद जैद बहक गए और मुझे चूमने लगे, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि मेरे मन में उसके लिए कोई भावना नहीं थी। इससे उन्हें यह कहना पड़ा कि यह एक बूरा किस था, क्योंकि इसमें मैं शामिल नहीं थी।''
विज्ञापन
विज्ञापन
आकांक्षा पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके कुछ घंटे पहले, जैड हदीद ने पूजा भट्ट, फलक नाज और अविनाश सचदेव को बताया था कि आकांक्षा पुरी के उनके करीब आने से वह असहज महसूस करते हैं। इस पर आकांक्षा ने कहा, ''मुझे बहुत बुरा लगा। मैं ईद के लिए सभी को गले लगा रहा था और उन्होंने इसका मजाक उड़ाया। मैं घर में कभी भी किसी के साथ ज्यादा टच में नहीं रही, क्योंकि मुझे शारीरिक निकटता पसंद नहीं है। यहां तक कि जिया ने भी उन्हें बुलाया और कहा कि मेरी पीठ पीछे बात करना गलत है। उन्होंने मुझसे माफी मांगी, लेकिन उनकी तरह मुझे भी यह नकली लगा। मैं वास्तव में ऐसे लोगों की सराहना नहीं करता है।'
विज्ञापन
आकांक्षा पुरी
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगा। इस शो में जैद हदीद ,पूजा भट्ट, फलक नाज और अविनाश सचदेव समेत कई प्रतिभागी हैं।
यह भी पढ़ें- Moushumi Chatterjee: जब मौसमी को इस हालत में देख हंसने लगे थे अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री ने बताया मजेदार किस्सा
यह भी पढ़ें- Moushumi Chatterjee: जब मौसमी को इस हालत में देख हंसने लगे थे अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री ने बताया मजेदार किस्सा