सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sanvikaa: 'हार का बदला लेकर रहेंगे हम', पंचायत चुनाव में मां के हारने पर बोलीं रिंकी, वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Jul 2025 10:33 PM IST
सार

Panchayat Season 4 Fame Rinki Aka Sanvikaa: 'पंचायत' का चौथा सीजन रिलीज हो चुका है और पांचवे का भी एलान हो गया है। 'पंचायत 4' में इस बार मंजू देवी प्रधानी का चुनाव हार गईं। इस पर उनकी बेटी रिंकी ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
panchayat season 4 Fame Rinki actress Sanvikaa reaction on manju devi aka Neena Gupta defeat In election
सानविका - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री सानविका को 'पंचायत' सीरीज से दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता मिली है। इस सीरीज में उन्होंने रिंकी का रोल अदा किया है। जून में पंचायत का चौथा सीजन जारी किया गया। हर बार की तरह इसे भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। इस बार मंजू देवी (नीना गुप्ता) चुनाव हार गईं। इस पर हाल ही में रिंकी ने मजेदार जवाब दिया है।

Trending Videos
panchayat season 4 Fame Rinki actress Sanvikaa reaction on manju devi aka Neena Gupta defeat In election
सानविका - फोटो : इंस्टाग्राम

पैपराजी ने पूछा, 'मम्मी जी हार गईं'?
सानविका ने सीरीज में नीना गुप्ता और रघुबीर यादव की बेटी रिंकी की भूमिका निभाई है। हाल ही में सानविका को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान उनसे सवाल किया गया, 'मम्मी जी हार गईं'। इस पर पहले तो सानविका मुस्कुराईं फिर जवाब दिया, 'इसका बदला लेकर रहेंगे हम'। यह वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Aishwarya Rai: खटपट की अफवाहों के बीच भाभी श्रीमा ने रिक्रिएट किया ऐश्वर्या का Cannes लुक, देखें वीडियो


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
panchayat season 4 Fame Rinki actress Sanvikaa reaction on manju devi aka Neena Gupta defeat In election
पंचायत सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला

यूजर्स ने पूछा- 'सचिव जी कहां हैं?'
अभिनेत्री की इस प्रतिक्रिया पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'देख रहा है बिनोद, अपने दम पर कैसे फेमस हुआ जाता है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रिंकी जी सचिव जी कहां हैं?' एक यूजर ने लिखा है, 'पांचवें सीजन में रिंकी की शादी सचिव जी से हुई कि नहीं'? बता दें कि सीरीज में सचिव जी का रोल जितेंद्र कुमार ने अदा किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

panchayat season 4 Fame Rinki actress Sanvikaa reaction on manju devi aka Neena Gupta defeat In election
पंचायत सीजन 4 - फोटो : एक्स

अगले साल आएगा पांचवां सीजन
बता दें कि 'पंचायत' के पांचवें सीजन का एलान भी हो चुका है। आज सोमवार को मेकर्स ने अगले सीजन का पहला पोस्टर जारी किया है। इसके साथ लिखा है, 'फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए। जल्द आ रहा है नया सीजन'। साथ ही यह बताया गया है कि 'पंचायत 5' अगले साल यानी 2026 में आएगी। हालांकि, अभी डेट का खुलासा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
panchayat season 4 Fame Rinki actress Sanvikaa reaction on manju devi aka Neena Gupta defeat In election
पंचायत 5 - फोटो : इंस्टाग्राम

दिलचस्प है पोस्टर
सामने आए पोस्टर में देखा जा सकता है कि इस बार कहानी में नया मोड़ आने वाला है, जिसमें उप प्रधानी की जंग होने की पूरी संभावना है। पोस्टर के अनुसार बिनोद कुर्सी पर बैठा दिख रहा है और सभी उसे अपनी ओर खींच रहे हैं। यह एक मजेदार दृश्य दिखा रहा है। बता दें कि पंचायत सीरीज की शूटिंग सीहोर के महोड़िया गांव में हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed