{"_id":"68494e8be2b161eb030b2d7e","slug":"panchayat-season-4-trailer-know-the-release-date-of-previous-season-and-also-about-upcoming-season-2025-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Panchayat: लाॅकडाउन में रिलीज हुआ पहला पार्ट, दो साल के गैप में आए बाकी सीजन; जानें इस बार क्यों टूटी परंपरा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Panchayat: लाॅकडाउन में रिलीज हुआ पहला पार्ट, दो साल के गैप में आए बाकी सीजन; जानें इस बार क्यों टूटी परंपरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 11 Jun 2025 03:09 PM IST
सार
Panchayat Season 4: 'पंचायत' एक बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है। गांव की हंसी-ठिठोली और नोकझोंक को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिस कारण अब इसका चौथा सीजन जल्द आने वाला है। जानिए कब-कब रिलीज हुए पंचायत के तीन सीजन।
विज्ञापन
1 of 5
पंचायत सीजन 4
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक्शन और ग्राफिक्स के जमाने में एक वेब सीरीज आई 'पंचायत', जिसकी सरलता और सहजता ने दर्शकों को इस कदर दीवाना बनाया कि यह एक पॉपुलर सीरीज में से एक बन गई। यही कारण है कि अब इसका चौथा सीजन आ रहा है, जिसका आज बुधवार को ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया। आज बच्चे-बच्चे की जुबान पर सीरीज का डायलॉग है, जैसे- 'देख रहा है बिनोद', 'गजब बेइज्जती है' आदि। इस बार 'पंचायत' का यह नया सीजन पिछले तीन सीजन की तुलना में बहुत जल्द आ रहा है। आइए जानते हैं पंचायत सीरीज के पिछले सीजन कितने सालों के गैप के बाद हुए रिलीज।
2 of 5
पंचायत सीजन 1
- फोटो : एक्स
पंचायत- सीजन 1
दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में 'पंचायत' का पहला सीजन उस वक्त रिलीज हुआ, जिस समय पूरी दुनिया घरों में कैद थी और कोरोना महामारी के दंश को झेल रही थी। 'पंचायत' का पहला सीजन 8 एपिसोड के साथ 3 अप्रैल 2020 को रिलीज हुआ था। इस सीजन में जितेंद्र कुमार उर्फ 'सचिव जी' नौकरी के चक्कर में शहर से दूर फुलेरा गांव में आते हैं। उनके संघर्षों को दर्शकों द्वारा बेहद पंसद किया गया था।
पंचायत- सीजन 2
पहले सीजन की सफलता के बाद 'पंचायत' के दूसरे सीजन का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से था। फिल करीब दो साल बाद 20 मई 2022 को इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ। इस सीजन में सचिव जी को फुलेरा गांव के लोगों और रिंकी से लगाव होने लगता है। साथ ही प्रधान जी और उनकी पत्नी के बीच की नोकझोंक भी दर्शकों को काफी पंसद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंचायत सीजन 3
- फोटो : एक्स
पंचायत- सीजन 3
'पंचायत' के दो सीजन ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर इस कदर कब्जा किया कि अब दर्शक आगे की कहानी जानने के लिए बेहद उत्सुक हो रहे थे। निर्माताओं ने उनकी कठिन परीक्षा लेते हुए 'पंचायत' का तीसरा सीजन पिछले सीजन के करीब दो साल बाद 28 मई 2024 को रिलीज किया। इस सीजन में राजनीति की एंट्री हो जाती है और सचिव जी को ट्रांसफर की धमकियों का भी सामना करना पड़ता है। साथ ही इस सीजन में सचिव जी और रिंकी के बीच की कमेस्ट्री भी दिखाई गई है।
विज्ञापन
5 of 5
पंचायत सीजन 4
- फोटो : एक्स
पंचायत सीजन- 4
तीन सीजन आने के बाद भी पंचायत सीरीज के प्रति दर्शकों की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब निर्माताओं द्वारा इसका चौथा सीजन रिलीज किया जा रहा, जो 24 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। ये चौथा सीजन पिछले सीजन के एक साल बाद रिलीज किया जा रहा। आज बुधवार के दिन इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें फुलेरा गांव में चुनावी संघर्ष को दिखाया गया है। पंचायत के पिछले तीनों सीजन को अच्छा रिस्पांस मिला, इस वजह से निर्माताओं ने इसके चौथे सीजन को एक साल में दर्शकों के सामने हाजिर करने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।