फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में खान, कपूर और बच्चन के बाद दबदबा बना रहा यह परिवार, सामने आए कई स्टार्स

Sun, 31 Aug 2025 11:42 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 31 Aug 2025 11:42 AM IST
सार

Panday Family Raising in Bollywood: बॉलीवुड में खान, कपूर और बच्चन परिवार के बाद अब एक और परिवार उभर रहा है। आइए इस परिवार के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Panday Family raising in bollywood after Khan family Bachchan Family and Kapoor family
अमिताभ बच्चन, सलीम खान, चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में खान, कपूर और बच्चन परिवार ने खूब नाम कमाया है। इन परिवारों से कई बड़े कलाकार सामने आ चुके हैं। कपूर खानदान ने बॉलीवुड को सबसे ज्यादा कलाकार दिए हैं। इन परिवारों के बाद अब बॉलीवुड में एक और परिवार अपना दबदबा बना रहा है। यह परिवार पांडे परिवार है। इस परिवार से अब तक चार स्टार सामने आ चुके हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Panday Family raising in bollywood after Khan family Bachchan Family and Kapoor family
चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
चंकी पांडे
चंकी पांडे ऐसे कलाकार हैं जो 90 के दशक से बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में दे रहे हैं। उन्होंने फिल्म 'आंखें', 'विश्वास', 'तेजाब', 'जख्म' और कई दूसरी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की है। उन्हें गंभीर किरदार निभाने और बेहतरीन कॉमेडी करने के लिए जाना जाता है। वह आज भी कई फिल्मों में नजर आते हैं। वह हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अदाकारी करते हैं।
Panday Family raising in bollywood after Khan family Bachchan Family and Kapoor family
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे, पांडे परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। उनका नाम बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल है। वह 'ड्रीम गर्ल 2', 'पति पत्नी और वो' और 'गहराइयां' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म 'खो गए हम कहां' और 'कॉल मी बे'   जैसी सीरीज में अभिनय किया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Meghna Lakhani: कौन हैं मेघना लखानी? ईशा देओल के पूर्व पति से जुड़ रहा है नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
Panday Family raising in bollywood after Khan family Bachchan Family and Kapoor family
अहान पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अहान पांडे
अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनीत पड्डा भी अहम किरदार में हैं। फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिए दोनों कलाकारों की खूब तारीफ हुई।
विज्ञापन
Panday Family raising in bollywood after Khan family Bachchan Family and Kapoor family
भावना पांडे, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
भावना पांडे
चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे अभिनेत्री नहीं हैं। हालांकि उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर खूब नाम कमाया है। वह कारोबारी और कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में अपनी मौजूदगी की वजह से वह और मशहूर हो गई हैं। वह शो 'कॉफी विद करण' में नजर आईं, जिसकी वजह से वह और मशहूर हुईं। वह अपने काम की वजह से मशहूर हस्तियों में शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed