ओटीटी की दुनिया में चर्चित भारतीय सीरीज का नाम गिना जाए तो प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्जापुर' के बिना लिस्ट अधूरी मानी जाती है। यूं तो इस सीरीज में गाली-गलौज, हिंसा, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार सब कुछ कूट-कूटकर भरा है, लेकिन इन सबके बावजूद दर्शकों ने इस सीरीज को भरपूर प्यार दिया है। कालीन भैया का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी अपनी इसी सीरीज को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हालांकि, इन सब के बीच पंकज ने अभिनेता पंकज झा द्वारा उन पर उनके संघर्षों के बारे में टिप्पणी करने पर भी जवाब दिया है।
Pankaj Tripathi: नहीं थम रही 'कालीन भैया'-'विधायक जी' की जुबानी जंग, संघर्ष वाले कमेंट पर अभिनेता ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने 'पंचायत' अभिनेता पंकज झा द्वारा उन पर उनके संघर्षों को रोमांटिक बनाने का आरोप लगाने पर प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में पंकज झा ने कहा था कि उन्हें संघर्ष शब्द पसंद नहीं है। कथित तौर पर वह पंकज त्रिपाठी के होटल के कमरे से मनोज बाजपेयी की चप्पल चुराने का जिक्र कर रहे थे। पंकज ने इस घटना का हवाला देते हुए बताया कि कैसे उनके संघर्षों को ग्लैमराइज किया जाता है।
अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, "मैंने कभी भी अपने सफर या संघर्षों को रोमांटिक नहीं बनाया। हां, मैंने यह जरूर कहा कि मेरी पत्नी कमाती थी और मैं काम की तलाश करता था। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं अपनी कमर पर गमछा बांधूंगा और अंधेरी स्टेशन के बाहर सोऊंगा। जब हम मुंबई आए तो मेरी जिंदगी अच्छी और खुशहाल थी। मैंने कभी भी इसे ग्लैमराइज करने या इससे सहानुभूति पाने की कोशिश नहीं की।"
अभिनेता ने कहा, "हम अपनी यात्राएं खुद जीते हैं और अपनी लड़ाइयां खुद लड़ते हैं। जब आप इन कहानियों को पढ़ते या सुनते हैं, तो कुछ लोग प्रेरित हो सकते हैं। और अगर वे प्रेरित नहीं होते हैं, तो भी यह कोई मुद्दा नहीं है। हर किसी को बस अपनी जिंदगी वैसे ही जीनी चाहिए, जैसे वे चाहते हैं।"
बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने कपिल शर्मा शो में चप्पल वाली घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि एक होटल में काम करते समय मनोज बाजपेयी उनके मेहमान बनकर आए थे और वे अपनी चप्पलें वहीं भूल गए थे।
Varalaxmi Sarathkumar: कौन हैं वरलक्ष्मी सरथकुमार? तेजा सज्जा की 'हनुमान' फिल्म में निभा चुकी हैं यह अहम रोल