पंकज त्रिपाठी की पहचान आज बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती हैं। अपनी दमदार अभिनय क्षमता से पकंज हर भूमिका में बहुत सहजता से ढल जाते हैं। चाहे वह कॉमेडी हो या फिर थ्रिलर। 'मिर्जापुर' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी वेब सीरीज में उनके किरदार ने खूब लोकप्रियता हासिल की, लेकिन इस सफलता ने पंकज को ओटीटी अभिनेता के रूप में टाइपकास्ट कर दिया था। लोग उन्हें सिर्फ ओटीटी अभिनेता मानने लगे थे। हाल ही में एक साक्षात्कार ने पंकज त्रिपाठी ने इसका खुलासा किया।
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी को लोग कहने लगे थे ओटीटी एक्टर, अभिनेता ने कहा- वो इमेज नहीं है अब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना महामारी के दौरान पंकज त्रिपाठी एक ओटीटी अभिनेता के तौर पर उभरे थे। साक्षात्कार में पंकज ने बताया कि कोरोना में लॉकडाउन के दौरान जब सिनेमाघर बंद थे, तभी उनकी वेब सीरीज 'मिर्जापुर' आई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और उन्हें भी खूब लोकप्रियता मिली।
इसके अलावा 'गुंजन सक्सेना', 'मिमी', 'लूडो' और 'कागज' जैसी सफल फिल्में, जो सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा, जिससे ओटीटी प्लेटफार्मों के साथ उनका जुड़ाव और मजबूत हो गया। हालांकि, उनकी छवि समय के साथ विकसित हुई है। पंकज ने इस दौरान ने ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति को स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने अपने काम को सिर्फ डिजिटल माध्यमों से परे भी बताया।
Jacqueline Fernandez: सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को लिखा लव लेटर, बताया- गोल्ड डिगर ने फिर उकसाया
ओटीटी पर कई सफल प्रोजेक्ट में नजर आने के बाद पंकज 'ओएमजी 2', 'फुकरे 3' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। पंकज ने बताया कि उन्होंने पहले की तरह अब उन्हें केवल ओटीटी अभिनेता के रूप में लेबल नहीं किया गया है, क्योंकि, अब उनका काम बोलता है। उन्होंने कहा, 'अब ये नॉर्मल हो गया है, मुझे अब सिर्फ एक ओटीटी अभिनेता के रूप में टैग नहीं किया जाता, वो इमेज नहीं है अब।'
Jiah Khan Birth Anniversary: 'रंगीला' देख जगी थी जिया के मन में अभिनय की इच्छा, फिर इस फिल्म से किया था डेब्यू
पंकज ने आगे बताया कि किसी भी प्रोजक्ट को चुनने के लिए उनका नजरिया प्लेटफार्म को लेकर प्रतिबंधित नहीं है। उन्होंने कहा, 'मेरे पास कई फ्रेंचाइजी हैं जो चल रही हैं। इसलिए मैं उन्हें प्राथमिकता देता हूं'। गौरतलब है कि पंकज इस साल वे स्त्री 2 समेत कई फिल्म और वेब सीरीज के फ्रेंचाइजी में नजर आने वाले हैं।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', फाइटर का जादू भी हुआ बेअसर

कमेंट
कमेंट X