फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Param Sundari Collection: सिद्धार्थ के लिए लकी है 'परम सुंदरी', सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी 10वीं फिल्म

Wed, 03 Sep 2025 09:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 03 Sep 2025 09:35 PM IST
सार

Param Sundari Box Office: फिल्म 'परम सुंदरी' सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए लकी साबित हो रही है। यह फिल्म उनकी 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

विज्ञापन
Param Sundari box office collection becomes 10 most earning film of Sidharth Malhotra
परम सुंदरी - फोटो : यूट्यूब
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'परम सुंदरी' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का आज छठवां दिन है। फिल्म ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की है। इसके बाद इसकी कमाई में मामूली गिरावट आई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की टोटल कमाई कितनी है?
Param Sundari box office collection becomes 10 most earning film of Sidharth Malhotra
'परम सुंदरी' - फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड के बाद घटी कमाई
फिल्म 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसकी कमाई 9.25 करोड़ रुपये हो गई। रविवार को फिल्म की कमाई 10.25 करोड़ रुपये रही। सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसकी कमाई 3.25 करोड़ रुपये रही।
Param Sundari box office collection becomes 10 most earning film of Sidharth Malhotra
फिल्म 'परम सुंदरी' में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'परम सुंदरी' का टोटल कलेक्शन
मंगलवार को फिल्म की कमाई में फिर से उछाल आया और इसकी कमाई 4.25 करोड़ रुपये हुई। बुधवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई। इस दिन फिल्म ने महज 2.29 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि इस आंकड़े में इजाफा हो सकता है। इस तरह से इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 36.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह खबर भी पढ़ें: Param Sundari Review: ट्रेलर तक ही ठीक थी ‘परम सुंदरी’, फीकी कहानी और सिद्धार्थ के नकली एक्सप्रेशन देंगे तकलीफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Param Sundari box office collection becomes 10 most earning film of Sidharth Malhotra
परम सुंदरी - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए लकी है फिल्म
अच्छी शुरुआत करने के बाद जहां इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, वहीं यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इस आंकड़े में यह फिल्म 10वें नंबर पर है। सबसे पहले नंबर पर 'एक विलेन' है। इस फिल्म की कमाई 105.76 करोड़ रुपये है। फिल्म 'परम सुंदरी' की लागत 40-50 करोड़ रुपये है। यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है।
विज्ञापन
Param Sundari box office collection becomes 10 most earning film of Sidharth Malhotra
परम सुंदरी - फोटो : इंस्टाग्राम- @maddockfilms
दर्शकों को पसंद आई लोकेशन
बता दें कि यह फिल्म केरल में शूट हुई है। इसमें जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच प्यार दिखाया गया है। फिल्म के जानकारों का मानना है कि फिल्म की कहानी काफी कमजोर है, इसीलिए फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इसमें जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा ने अभिनय किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed