{"_id":"68b8270f44623c3a12085c00","slug":"bollywood-movies-famous-for-songs-dil-se-aashiqui-rockstar-rehna-hai-tere-dil-mein-2025-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Films Famous For Songs: 'आशिकी' से लेकर 'रॉकस्टार' तक, बॉलीवुड की वो फिल्में जो गानों के लिए हैं मशहूर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Films Famous For Songs: 'आशिकी' से लेकर 'रॉकस्टार' तक, बॉलीवुड की वो फिल्में जो गानों के लिए हैं मशहूर
Wed, 03 Sep 2025 05:01 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 03 Sep 2025 05:01 PM IST
सार
Bollywood Films Famous For Songs: इस खबर में हम आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जो अपनी कहानी से ज्यादा गानों को लेकर चर्चा में रहीं हैं।
विज्ञापन
आशिकी, रॉकस्टार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्मों की यह खास बात है कि उनमें शानदार म्यूजिक होता है। गानों के बिना फिल्में अधूरी लगती हैं। कई वर्षों से यह देखने को मिल रहा है कि कई ऐसी फिल्में हैं, जो अपनी कहानी से ज्यादा गानों के लिए चर्चा में रहीं। कई ऐसी फिल्में हैं जिनके गानों को लोग खूब गुनगुनाते हैं हालांकि लोगों को उन फिल्मों के नाम नहीं याद रहते हैं।
रॉकस्टार
- फोटो : सोशल मीडिया
रॉकस्टार (2011)
रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की अदाकारी वाली फिल्म 'रॉकस्टार' अपने जबरदस्त गानों के लिए जानी जाती है। इस फिल्म के गाने इरशाद कामिल ने लिखे। इसका म्यूजिक एआर रहमान ने दिया। फिल्म के गाने 'साड्डा हक', 'कुन फाया कुन' और 'नादान परिंदे' आज भी खूब मशहूर हैं। फिल्म सूफी म्यूजिक की वजह से हिट हुई थी।

फिल्म वीर जारा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीर जारा (2004)
शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की अदाकारी वाली फिल्म 'वीर जारा' के गानों का कोई तोड़ नहीं। इस फिल्म के लगभग सारे गाने हिट हुए। फिल्म में 'तेरे लिए', 'मैं यहां हूं' और 'ये हम आ गए हैं' जैसे बेहतरीन गाने हैं। इन गानों को जावेद अख्तर ने लिखा था। यह गाने आज भी लोगों की जबान पर रहते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Jee Le Zaraa: फिल्म 'जी ले जरा' पर फरहान अख्तर ने दी अपडेट, प्रियंका-कैटरीना को कास्ट करने पर कही ये बात

रहना है तेरे दिल में
- फोटो : सोशल मीडिया
रहना है तेरे दिल में (2001)
दीया मिर्जा और आर माधवन की अदाकारी वाली फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' को लोगों ने खूब सराहा। फिल्म के गाने 'जरा जरा बहकता है' और 'सच कह रहा है' जैसे गाने एवरग्रीन साबित हुए। आज भी जब लोग इन गानों को सुनते हैं, तो वह उस दौर में वापस चले जाते हैं। ज्यादातर लोगों को यह नहीं मालूम कि यह गाने किस फिल्म के हैं लेकिन यह गाने उन्हें बखूबी याद हैं।

फिल्म "तुम बिन"
- फोटो : इंस्टाग्राम@anubhavsinhaa
तुम बिन (2001)
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'तुम बिन' अपने बेजोड़ गानों के लिए याद की जाती है। जगजीत सिंह की आवाज में गाई गई गजल 'कोई फरियाद' को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म के गाने 'तुम्हारे सिवा' और 'छोटी छोटी रातें' बहुत मशहूर हुए। 90 और 2000 के दशक के हर टूटे दिल आशिक ने ये गाने खूब सुने और गुनगुनाए।