भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार (8 जुलाई) को स्पेन पर 2-1 से धमाकेदार जीत के साथ कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक 2024 में जीत दर्ज की। दीपिका पादुकोण, नेहा धूपिया, रितेश देशमुख, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और अनुपम खेर जैसी कई हस्तियों ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को उनकी जीत पर ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Paris Olympics 2024: 'चक दे इंडिया', दीपिका से लेकर अनुपम खेर तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर खुश बॉलीवुड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी टीम को अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए नेहा ने एक्स पर लिखा, "एक मैदान से दूसरे मैदान तक। आखिरी क्वार्टर देखने में बहुत नर्वस था! बहुत बढ़िया प्रदर्शन और बधाई #टीमइंडिया।" अभिनेत्री का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
From one field to another …. The last quarter was A nervous one to watch! So well done and Congratulations #teamindia … @TheHockeyIndia 🙌🙌🙌🙌 @OlympicKhel pic.twitter.com/Dcd2xkfvsa
रितेश देशमुख ने अपने एक ट्वीट में लिखा, "कांस्य जीत, चक दे इंडिया, क्या जीत है @TheHockeyIndia। बधाई हो!!!! यह काफी अलग था।" उन्होंने भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश के साहस की भी सराहना की और मैच की उनकी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, "लीजेंड @16 श्रीजेश!!! हर चीज के लिए शुक्रिया... बधाई चैंपियन।"
Bronze 🥉 Chuk De India 🇮🇳 what a victory !!! @TheHockeyIndia Congratulations!!!! This is exceptional …
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें मैच की झलक देखी जा सकती है। उन्होंने भारतीय टीम को बधाई देते हुए लिखा, "चक दे इंडिया। बधाई, शुभकामनाएं, प्यार, सलाम, जिंदाबाद, जयहिंद।" अनिल कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "कांस्य पदक जीतने पर हमारे नीले रंग के लड़कों को बधाई!! शानदार खेल।"
View this post on Instagram
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)
जैकी श्रॉफ ने भारतीय हॉकी टीम की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की और जीत का जश्न मनाते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "हमारी पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन पर 2-1 की जीत के साथ कांस्य पदक जीता। 1972 म्यूनिख खेलों के बाद ओलंपिक में हमारा पहला बैक-टू-बैक हॉकी पदक।" अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम की तस्वीर साझा की और पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत हॉकी टीम को जीत की बधाई दी है।
Our men’s hockey team won the bronze medal, with a 2-1 victory over Spain.
Our first back-to-back hockey medal at the Olympics since the 1972 Munich Games. 🇮🇳@TheHockeyIndia #ParisOlympics2024 pic.twitter.com/MZR6WoqUK8
