सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: 'किसी को तो कीमत चुकानी होगी', विवेक ने की विनेश फोगाट की टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 08 Aug 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Vivek Agnihotri lauded Vinesh Phogat and demanded enquiry and action against the team
विनेश फोगाट, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम @vineshphogat

पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल से अयोग्य घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद, उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा कर दी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ओलंपिक के दौरान फोगाट की देखरेख करने वाली टीम के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos
Paris Olympics 2024 Vivek Agnihotri lauded Vinesh Phogat and demanded enquiry and action against the team
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

अग्निहोत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि फोगाट की अयोग्यता के लिए किसी को तो कीमत चुकानी ही होगी। इतना ही नहीं, उन्होंने पहलवान की तारीफ भी की और उन्हें "प्रेरणा" कहा। एक तरफ विवेक की पोस्ट का कई लोग समर्थन कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों का मानना है कि यह राजनीति का हिस्सा है और उन्हें गेम से बाहर करने की साजिश है। आइए जानते हैं कि निर्देशन ने क्या लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Vivek Agnihotri lauded Vinesh Phogat and demanded enquiry and action against the team
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekagnihotri

उन्होंने लिखा, "विनेश, आप एक रॉकस्टार, एक प्रेरणा और एक आइकन हैं। जिस टीम की देखरेख में आपको अयोग्य घोषित किया गया, उसे तुरंत बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। हायर लेवल पर, 0.0001% की गलती भी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। किसी को इसके लिए भुगतान करना होगा। विनेश आप चमकते रहो। मुस्कुराते रहो।"
 

Paris Olympics 2024 Vivek Agnihotri lauded Vinesh Phogat and demanded enquiry and action against the team
विनेश फोगाट - फोटो : Twitter

बता दें कि विनेश फोगाट ने तब इतिहास रच दिया क्योंकि वह पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। हालांकि, अपने अंतिम मुकाबले से कुछ क्षण पहले, उन्हें मुकाबले से अयोग्य घोषित कर दिया गया क्योंकि 50 किलोग्राम वर्ग में उनका वजन 100 ग्राम अधिक था।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Vivek Agnihotri lauded Vinesh Phogat and demanded enquiry and action against the team
विनेश फोगाट - फोटो : ANI
गुरुवार की सुबह फोगाट ने एक भावुक पोस्ट के साथ खेल से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने लिखा, "मां, कुश्ती ने मुझे हरा दिया, मैं हार गई। मुझे माफ कर दो, तुम्हारा सपना, मेरी हिम्मत टूट गई, अब मुझमें और ताकत नहीं बची है। अलविदा कुश्ती 2001-2024।" विनेश की इस पोस्ट को देख उनके प्रशंसक काफी निराश हुए और उन्हें शुभकामनाएं भी दी।
 

Bipasha Basu: ‘राज’ के सेट पर बढ़ने लगी थीं बिपाशा और डिनो की दूरियां, विक्रम भट्ट ने साझा किया किस्सा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed