अभिनेता पावेल गुलाटी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'देवा' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में पावेल गुलाटी पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं पहली बार जबरदस्त एक्शन सीन में भी नजर आएंगे। इस फिल्म के खतरनाक से खतरनाक स्टंट सीन पावेल गुलाटी ने बिना किसी बॉडी डबल के खुद ही किए हैं। पावेल गुलाटी का मानना है कि खुद स्टंट करना बहुत ही कठिन था, लेकिन ऐसा करना पुरस्कृत अनुभव था।
Pavail Gulati: पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएंगे पावेल गुलाटी, फिल्म में स्टंट दृश्य को लेकर साझा किया अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावेल गुलाटी ने फिल्म 'देवा' में पहली बार अभिनेता शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर भी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहा है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक प्रतिभाशाली लेकिन उदंड पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं जो एक हाई प्रोफाइल मामले की जांच करता है। फिल्म में शाहिद कपूर की भूमिका दमदार है ही, पावेल गुलाटी की भूमिका भी फिल्म में काफी खास बताई जा रही है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और पावेल गुलाटी जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे।
फिल्म 'देवा' में पावेल गुलाटी जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म के खतरनाक से खतरनाक स्टंट दृश्यों की शूटिंग पावेल गुलाटी ने बिना किसी बॉडी डबल के की है। पावेल गुलाटी कहते हैं, 'मुझे किरदार के सार को पूरी तरह से समझने और अपनाने के एक्शन दृश्यों की प्रामाणिकता लाने की जरुरत थी। इसलिए एक्शन दृश्यों में मैंने किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया। हालांकि ऐसा करना मेरे लिए बहुत ही कठिन था, लेकिन ऐसा करना मेरे लिए पुरस्कृत होने जैसा अनुभव था।'
फिल्म में एक्शन दृश्यों की तैयारी को लेकर पावेल गुलाटी कहते हैं, 'फिल्म की शूटिंग के पहले हम लोग एक्शन दृश्यों का रिहर्सल कर लेते थे ताकि शूटिंग के समय ज्यादा परेशानी ना हो। रिहर्सल के दौरान हार्नेस ( सेफ्टी बेल्ट) पहनकर स्टंट सीन करते थे। शूटिंग के समय अक्सर हार्नेस को नहीं पहनते हैं, लेकिन जब खतरनाक दृश्यों की शुटिंग होती थी तो हार्नेस का इस्तेमाल करते हैं और वीएफएक्स में हार्नेस को हटा देते हैं ताकि दर्शकों को स्टंट सीन वास्तविक लगे। इस फिल्म में काम करना चुनौतियों और रोमांच से भरी एक रोमांचक यात्रा रही है। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो हमेशा एक्शन शैली की ओर आकर्षित रहा है।
Arundhathi Nair: वेंटिलेटर पर अरुंधति नायर, परिवार वालों के पास नहीं अस्पताल के बिल चुकाने के पैसे, मांगी मदद
फिल्म 'देवा' का निर्देशन मलयालम फिल्मों के जाने माने निर्देशक रोशन एंड्रयूज ने किया है। इस फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने जी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है। फिल्म में शाहिद कपूर और पावेल गुलाटी के अलावा पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल दशहरे के अवसर पर 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
Mirzapur 3: पिछले दो सीजन से ज्यादा मसालेदार होगी 'मिर्जापुर 3', अली फजल ने बताईं तीसरे सीजन की खूबियां