फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Kalyan Birthday: अभिनय से राजनीति तक चली है पवन कल्याण की आंधी, दोनों जगह के हैं ‘पावर स्टार’

Mon, 02 Sep 2024 07:34 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 02 Sep 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
Pawan Kalyan Birthday special career age acting and politics know all details here
पवन कल्याण - फोटो : अमर उजाला

पवन कल्याण दक्षिण भारत के वो अभिनेता हैं, जिन्हें लोग ‘पावर स्टार’ के नाम से जानते हैं। वह साउथ के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उनके प्रशंसक उनपर अपनी जान लुटाते हैं। पवन ने ना सिर्फ अभिनय बल्कि राजनीति में भी अपना परचम बुलंद किया है। आज वह अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए आज उनके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानते हैं।

Pawan Kalyan Birthday special career age acting and politics know all details here
पवन कल्याण - फोटो : एक्स

पवन कल्याण का जन्म 2 सितंबर 1971 को बापटला, आंध्र प्रदेश में एक तेलुगु परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम कोनिडाला वेंकट राव और मां का नाम अंजना देवी है। अभिनेता की पढ़ाई-लिखाई नेल्लोर के सेंट जोसेफ हाई स्कूल में हुई। पवन कल्याण का असली नाम कोनिडाला कल्याण कुमार है। उन्हें मार्शल आर्ट में अच्छे प्रदर्शन के बाद इशिन-रयू कराटे एसोसिएशन द्वारा 'पवन' की उपाधि से सम्मानित किया गया। अभिनेता कराटे में ब्लैक बेल्ट भी हैं।
Aadar Jain: आदर जैन ने की अलेखा आडवाणी से सगाई, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Pawan Kalyan Birthday special career age acting and politics know all details here
पवन कल्याण - फोटो : एक्स

अभिनेता ने अपने प्रारंभिक करियर की शुरुआत साल 1996 में ईवीवी सत्यनारायण द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अक्कड़ा अम्मई इक्कड़ा अब्बाई’ से की थी। उनकी दूसरी फिल्म ‘गोकुलमलो सीता’, जो साल 1997 में आई थी। यह एक ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में पहली बार पवन कल्याण को  ‘पवन कल्याण’ की उपाधि वाले नाम से प्रस्तुत किया गया था। अभिनेता की तीसरी फिल्म ‘सुस्वागतम’ थी, इसी फिल्म में उन्हें पहली बार 'पावर स्टार' की उपाधि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Kalyan Birthday special career age acting and politics know all details here
पवन कल्याण - फोटो : एक्स @PawanKalyan

कल्याण की अगली फिल्म ‘थोली प्रेमा’ एक बड़ी हिट रही। इस फिल्म का निर्देशन ए. करुणाकरण ने किया था। रिलीज के बाद यह फिल्म तेलुगु सिनेमा में एक क्लासिक रोमांटिक फिल्म बन गई। इस फिल्म ने तेलुगु में ‘सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म’ का ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ , छह राज्य नंदी पुरस्कार जीते और इसे भारत के 30वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाया गया था। इसके बाद अभिनेता ने एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में की और दर्शकों के दिल पर छा गए। हालांकि, बीच में एक ऐसा दौर भी आया जब अभिनेता ने मुश्किलों का सामना किया, लेकिन साल 2012 में पवन कल्याण ने हरीश शंकर द्वारा निर्देशित ‘गब्बर सिंह’ से वापसी की। यह अपने दौर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बन गई। 

विज्ञापन
Pawan Kalyan Birthday special career age acting and politics know all details here
पवन कल्याण - फोटो : एक्स @DVVMovies

अभिनेता ने 14 मार्च 2014 को जन सेना पार्टी की स्थापना की और लोगों के लिए काम करना शुरू किया। साल 2014 में पवन कल्याण ने भाजपा को अपना समर्थन दिया। उन्होंने 2014 के चुनावों में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और भाजपा गठबंधन के लिए बड़े पैमाने पर समर्थन और प्रचार किया। हालांकि, पवन कल्याण की पार्टी 2017 से 2020 तक भाजपा से दूर रही। बाद में अभिनेता पवन कल्याण ने 12 जून 2024 को आंध्र प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली और 16 जून 2024 को उन्हें आंध्र प्रदेश का उपमुख्यमंत्री घोषित किया गया।
अमिताभ बच्चन की नातिन ने एंट्रेंस क्लियर करके इस बड़े संस्थान में लिया दाखिला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed