भारतीय फिल्मकार पायल कपड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने 2024 के गोथम अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर का पुरस्कार जीता। यह अवॉर्ड शो स्वतंत्र सिनेमा की उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है। सोमवार (2 दिसंबर) की रात को यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित हुआ। पायल कापड़िया की फिल्म ने इस इवेंट में बड़ी जीत हासिल की।
Gotham Awards: 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' का जलवा, गोथम अवॉर्ड्स में बनी सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म
पायल कपड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने 2024 के गोथम अवार्ड्स में 'सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर' का पुरस्कार जीतकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सम्मान को प्राप्त करते हुए निर्देशक ने कहा, "यह हमारी पहली फिक्शन नैरेटिव फीचर फिल्म है, इसलिए इस पुरस्कार को पाने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है।" ऐसा माना जाता है कि गोथम अवॉर्ड्स में जीतने वाली फिल्मों को आम तौर पर ऑस्कर में भी सफलता मिलती है, लेकिन 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' आगामी अकादमी पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म' की रेस से बाहर है, क्योंकि इसे भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में नहीं भेजा गया था।
इस साल भारत की ओर से किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' को आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया था, जबकि पायल कपाड़िया की फिल्म ने कान फिल्म फेस्टिवल में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस जीत से पायल कपाड़िया को ऑस्कर में 'बेस्ट डायरेक्टर' नॉमिनेशन की दौड़ में एक छोटी सी मदद मिल सकती है। 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' समकालीन भारत में पहचान और संबंधों के विषयों पर आधारित एक ड्रामा है। फिल्म को व्यापक रूप से काफी ज्यादा सराहना मिली, लेकिन इसके बावजूद ऑस्कर सबमिशन समिति ने नजरअंदाज किया।
इस साल के गोथम अवॉर्ड्स में मजबूत प्रतिद्वंदियों का एक लाइन-अप था, जिसमें 'अनोरा' को चार नामांकनों के साथ प्रमुख स्थान मिला, जबकि 'निकेल बॉयज' और 'आई सॉ द टीवी ग्लो' को तीन-तीन नामांकनों मिले थे। पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' उन फिल्मों में शामिल थी, जिनके पास दो नामांकन थे। 'हिज थ्री डॉटर्स', 'द ब्रूटलिस्ट', और 'सिंग सिंग' को भी दो नामांकन मिले थे।
गोथम अवॉर्ड्स को ऑस्कर से पहले एक पूर्व संकेतक के रूप में माने जाते हैं। 'द हर्ट लॉकर्स', 'मूनलाइट', और 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' जैसी प्रमुख फिल्में इन अवार्ड्स के बाद अकादमी के शीर्ष सम्मान को प्राप्त कर चुकी हैं। हालांकि, गोथम अवॉर्ड्स के 'अंतर्राष्ट्रीय फीचर' श्रेणी का ऑस्कर की सफलता से सीधे संबंध नहीं है, फिर भी 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को मिली इस पहचान से फिल्म की वैश्विक प्रोफाइल को आगामी पुरस्कार समारोह में मदद मिल सकती है।
Theatre Actor Kills Pig: अभिनेता ने मंच पर फाड़ा सूअर का पेट, खाया कच्चा मांस; विधानसभा तक पहुंची बात