Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Phir Aayi Hasseen Dillruba actress Taapsee Pannu on film 3rd part to reunite with screenwriter Kanika Dhillon
{"_id":"66b207e2cc5c35c1930ff562","slug":"phir-aayi-hasseen-dillruba-actress-taapsee-pannu-on-film-3rd-part-to-reunite-with-screenwriter-kanika-dhillon-2024-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAHD: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की रिलीज से पहले तापसी ने दिया तीसरे भाग पर अपडेट, कनिका के साथ फिर मिलाएंगी हाथ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
PAHD: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की रिलीज से पहले तापसी ने दिया तीसरे भाग पर अपडेट, कनिका के साथ फिर मिलाएंगी हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वे लगातार फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म में वे विक्रांत मैसी और सनी कौशल के साथ नजर आएंगी। वहीं अब हाल ही में फिल्म में रानी कश्यप की भूमिका निभा रही अभिनेत्री तापसी ने फिल्म के तीसरे भाग के बारे में संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया है कि फिल्म के 'हसीन दिलरुबा 3' पर काम चल रहा है। फिल्म की पटकथा लेखिका कनिका ढिल्लों के साथ भविष्य में आगामी परियोजना के बारे में उन्होंने संकेत दिए हैं।
2 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
फिल्म के प्रचार के दौरान हाल ही में तापसी ने स्क्रीन राइटर कनिका ढिल्लन के साथ अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या हसीन दिलरुबा 3 पर काम चल रहा है तो तापसी ने सकारात्मक टिप्पणी के साथ संकेत दिया कि न केवल तीसरा भाग, बल्कि प्रशंसक कई और किश्तें देख पाएंगे। उन्होंने यह भी बताया है कि वे चाहती हैं कि थ्रिलर फ्रेंचाइजी कभी खत्म न हो।
3 of 5
फिर आई हसीन दिलरुबा
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunsunnykhez
तापसी ने कहा, 'मैं विक्रांत और सनी की तरह ज्यादा पढ़ती नहीं हूं, लेकिन मैं हसीन दिलरुबा के तीसरे भाग के लिए कनिका को किताब दूंगी। उम्मीद है कि हसीन दिलरुबा बार-बार आती रहेगी और कभी जाए ही ना। आप भविष्य में भी मेरे और कनिका के बीच कई सहयोग देखेंगे। अब हम ऐसी कई चीजों के बारे में सोच रहे हैं, जो हम साथ मिलकर कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिर आई हसीन दिलरुबा पोस्टर- कनिका ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanika.d
दिलचस्प बात यह है कि 'फिर आई हसीन दिलरुबा' तापसी और लेखिका कनिका ढिल्लों के बीच पांचवां सहयोग है। अभिनेता-लेखक की जोड़ी ने पहले 'मनमर्जियां', 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट' और 'डंकी' में काम किया है। कनिका के साथ अपनी बहन जैसी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'हर गुजरते साल के साथ हम एक-दूसरे के साथ और भी ज्यादा स्कैंडलिंग होते जा रहे हैं। स्कैंडल्स तेजी से बढ़ रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
फिर आई हसीन दिलरुबा
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunsunnykhez
'हसीन दिलरुबा' नेटफ्लिक्स पर 2021 में रिलीज हुई थी, जिसमें विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे ने अभिनय किया था। इसका सीक्वल दिसंबर 2023 में पूरा हुआ था। वहीं अब फिल्म इस साल दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का प्रीमियर 9 अगस्त, 2024 को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।