तापसी पन्नू आज के वक्त में फिल्म इंडस्ट्री के लिए कोई अनजाना नाम नहीं हैं। वह एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के लिए काफी चर्चा बटोर रही हैं। अपनी आगामी फिल्मों की चर्चा के बीच तापसी पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने पति का समर्थन करती नजर आईं। अब उनकी हालिया कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
Taapsee Pannu:'खेल खेल में' पति मैथियास को 'हसीन दिलरुबा' ने दी चुनौती, साड़ी में हॉकी खेलती दिखीं तापसी पन्नू
अपनी आगामी फिल्मों की चर्चा के बीच तापसी पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने पति का समर्थन करती नजर आईं। अब उनकी हालिया कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी बीते दिनों पेरिस ओलंपिक में अपने पति और भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाई के कोच मौथियास बो का समर्थन करती नजर आई थीं। अब तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों में वह हॉकी स्टिक लिए किसी हॉकी प्लेयर की तरह अपनी छाप छोड़ती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अने पति और पूर्व बैडमिंटन कोच मौथियास बो को हॉकी के लिए चुनौती पेश करती दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गईं इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने साड़ी पहनकर हॉकी खेलती दिख रही हैं।
तस्वीरों में तापसी और मैथियास हॉकी स्टिक पकड़े हुए हैं, जबकि तापसी की बहन शगुन पन्नू उन्हें किनारे खड़े हो कर देख रही हैं। इन तस्वीरों को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन द्वारा कैप्शन के साथ साझा किया गया है। कैप्शन में लिखा है, "रील से रियल तक -हॉकी की कला को निखारते हुए, तापसी और मैथियास"
A post shared by Int Hockey Federation (@fihockey)
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के दूसरे पार्ट को आने में कितना समय लगेगा, निर्देशक नाग अश्विन ने दिया जवाब
तापसी ने भी पेरिस ओलंपिक से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि उन्हें इस दौरान काफी मजा आया। अभिनेत्री ने लिखा, "ओलंपिक में यह काफी शानदार दिन था पेरिस से रवाना होने से पहले यह खेल काफी मजेदार था। पेरिस में लगभग एक सप्ताह खेल देखना वाकई जीवन भर के लिए एक यादगार अनुभव रहा। अब मैं काम पर वापस जा रही हूं,क्योंकि लगभग 2 साल की मेरी मेहनत जल्द ही रंग ला रही है। मैं वापस हसीन बन गई हूं, जो खेल खेलती है, साइन आउट।”
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)
तलाक की खबरों को किया खारिज, घर में पायल ने किया कृतिका का स्वागत
बताते चलें कि तापसी पन्नू जल्द ही फिल्म 'खेल खेल में' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों के जरिए उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता देखने को मिलेगी। फिर आई हसीन दिलरुबा एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हैं, जिसमें वह विक्रांत मैसी, सनी कौशल, जिमी शेरगिल आदि कलाकारों के साथ नजर आएंगी। फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। इसके अलावा उनकी खेल खेल में एक कॉमडी-ड्रामा होगी, जिसमें वह अक्षय कुमार, एमी विर्क, वाणी कपूर आदि कलाकारों के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।
Farah Khan: 'उनके मन में किसी के लिए कोई कड़वाहट नहीं थी', मां को याद कर भावुक हुईं फराह, साझा किया नोट