Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
PM Modi poses with anant ambani radhika merchant mukesh ambani nita ambani at shubh ashirwad ceremony viral
{"_id":"669397845e9fd1bb2107b4f8","slug":"pm-modi-poses-with-anant-ambani-radhika-merchant-mukesh-ambani-nita-ambani-at-shubh-ashirwad-ceremony-viral-2024-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anant-Radhika Wedding: पीएम मोदी ने अनंत-राधिका के साथ खिंचवाई शानदार तस्वीर, मुकेश अंबानी-नीता भी साथ आए नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anant-Radhika Wedding: पीएम मोदी ने अनंत-राधिका के साथ खिंचवाई शानदार तस्वीर, मुकेश अंबानी-नीता भी साथ आए नजर
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को भव्य समारोह में शादी की, जिसमें देश-विदेश से आई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। शादी के बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम हस्तियां नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद देने पहुंचीं। इस दौरान मुंबई में शनिवार रात जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न में चार चांद लगा दिए।
2 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग
- फोटो : PTI
कार्यक्रम से पीएम मोदी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जो सोशल मीडिया पर छाए रहे। वहीं अब इस कार्यक्रम में कैद किए गए एक बेहतरीन पल की झलक सामने आई है। पीएम मोदी की अंबानी परिवार के साथ पोज देते हुए तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में पीएम मोदी मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और नवविवाहित जोड़े अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के बीच मुस्कुराते हुए खड़े नजर आ रहे हैं।
3 of 5
पीएम मोदी
- फोटो : PTI
इस समारोह में परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण देखने को मिला, जिसमें आध्यात्मिक प्रतिनिधियों, कई दिग्गज राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों और मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत के बाद 9 जून को प्रधानमंत्री के रूप में अपने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थल पर आगमन उनकी पहली मुंबई यात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनंत-राधिका और पीएम मोदी ने महाराज का लिया आशीर्वाद
- फोटो : PTI
शुक्रवार, 12 जुलाई को भव्य विवाह उत्सव के बाद हुए शुभ आशीर्वाद समारोह में पीएम मोदी को एक पुजारी द्वारा आयोजित धार्मिक पूजा में भाग लेते देखा गया। कार्यक्रम के वीडियो ऑनलाइन सामने आए, जिसमें उन क्षणों को कैद किया गया, जहां अनंत और राधिका ने सम्मानपूर्वक पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
5 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग
- फोटो : पीटीआई
समारोह में उपस्थित राजनीतिक हस्तियों में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्य शामिल थे। इस मौके पर शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे बॉलीवुड दिग्गज भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।