अमेरिकी अभिनेता माइकल डगलस और कैथरीन जेटा-जोन्स अपने बेटे डायलन के साथ हाल ही में भारत की यात्रा पर थे। अभिनेता 54वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गए। गोवा के बाद वे तमिलनाडु के तंजावुर के लिए रवाना हो गए थे।
Michael Douglas: 'तंजावुर वाकई खूबसूरत है..', माइकल डगलस की तस्वीर पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में डगलस ने अपने परिवार के साथ बृहदेश्वर मंदिर की यात्रा के दौरान की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। 79 वर्षीय अभिनेता ने प्रार्थना करने के बाद मंदिर के अंदर की एक तस्वीर शेयर की थी। इन तीनों को गले में फूलों की माला पहने पोज देते हुए भी देखा जा सकता है।
इस पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने डगलस की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "तंजावुर वाकई खूबसूरत है और, भारत में देखने के लिए और भी बहुत कुछ है जो दुनियाभर के पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।"
बता दें कि इससे पहले अभिनेता ने गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म निर्माण और वित्त के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की जमकर सराहना की थी। कार्यक्रम की प्रासंगिकता और पीएम मोदी के नेतृत्व कौशल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था भारत अच्छे हाथों में है और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की भी उनके प्रयासों के लिए प्रशंसा की थी।
उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्में जाति, धर्म और लिंग से परे लोगों को एकजुट करती हैं। उन्होंने कहा था, "हम जितनी भी अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं, फिल्में एक ही भाषा साझा करती हैं, आप दुनिया में कहीं भी हों, वहां के दर्शक समझ सकते हैं कि क्या हो रहा है, फिल्में हमें करीब लाती हैं और मुझे लगता है कि यह इसका एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू है। विभिन्न संस्कृतियों को एक साथ लाने में फिल्मों की अहम भूमिका होती है।''
KGHK Trailer Launch: खो गए हम कहां के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे अनन्या-सिद्धांत और आदर्श, दोस्ती पर खुलकर की बात