फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer Mistry: जेनिफर ने 'तारक मेहता...' में बिताए यादगार पलों को किया याद, वीडियो साझा कर लिखा भावुक नोट

Sun, 10 Dec 2023 02:14 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 10 Dec 2023 02:14 PM IST
सार

जेनिफर ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सह-कलाकारों के साथ बिताए यादगार पलों का एक वीडियो साझा किया है। जेनिफर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
TV actress Jennifer Mistry shares video memorable moments spent in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah co stars
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : social media

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली टेलीविजन अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। असित कुमार मोदी का शो छोड़ने के महीनों बाद जेनिफर ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सह-कलाकारों के साथ बिताए यादगार पलों का एक वीडियो साझा किया है। जेनिफर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

TV actress Jennifer Mistry shares video memorable moments spent in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah co stars
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सह-कलाकारों की एक वीडियो साझा की है। अभिनेत्री ने वीडियो साझा कर लिखा, 'मनुष्य को कहानियां पसंद हैं क्योंकि वे हमें शुरुआत, मध्य और अंत की कहानी को साधारण रूप से दिखाती हैं। इस तरह मेरी कहानी के भी तीन भाग है। मेरी कहानी की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, जब मैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में शामिल हुई।'

यह भी पढ़ें: Animal: 'एनिमल' की सफलता के बाद तृप्ति डिमरी की लोकप्रियता में हुआ बड़ा इजाफा, सादगी से लूटा फैंस का दिल

TV actress Jennifer Mistry shares video memorable moments spent in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah co stars
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मेरी कहानी का मध्य भाग साल 2016 शुरू हुआ, जब मैंने डिलीवरी के बाद शो में वापसी की। मेरी कहानी का अंत साल 2023 में हुआ, जब मैंने शो को छोड़ दिया। हर शुरुआत का एक अंत होता है और हर अंत की एक नई शुरुआत होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
TV actress Jennifer Mistry shares video memorable moments spent in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah co stars
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर मिस्त्री कहा, 'भगवान, टीएमकेओसी के कलाकार और शो को देखने वाले सभी प्रशंसकों को इतने वर्षों तक मुझे प्यार देने के लिए आभार। मैंने अपने जीवन के कई साल इस शो में बिताए है। शो में काम करते हुए मुझे पता ही नहीं चला वक्त कैसे बीत गया। शो में कुछ यादें दर्दनाक थीं और कुछ बहुत अच्छी थीं। शो में सह-कलाकारों के साथ बिताया हर पल यादगार था।'

View this post on Instagram

A post shared by Jennifer Mistry Bansiwal🧚♀️♾ (@jennifer_mistry_bansiwal)



यह भी पढ़ें: Farhan Akhtar: दिल चाहता है के 23 साल बाद गोवा के चपोरा किला पहुंचे फरहान, बोले- 'कुछ जगह जादुई होती हैं'

विज्ञापन
TV actress Jennifer Mistry shares video memorable moments spent in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah co stars
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

असित कुमार मोदी द्वारा निर्मित, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 से प्रसारित हो रहा है। पिछले कई वर्षों में यह शो भारतीयों की दिलों की धड़कन बनकर उभरा है। बीते काफी समय से यह शो अपनी स्टारकास्ट के छोड़कर जाने के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली जेनिफर ने साल 2023 में शो को छोड़ते हुए, असित मोदी पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed