{"_id":"66a5e248eef2c598f204265d","slug":"prabhas-huge-success-fo-kalki-2898-ad-next-upcoming-film-the-raja-saab-monday-at-5-03-pm-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prabhas Raja Saab: 'कल्कि' के बाद 'राजा साहब' से धमाल मचाने आ रहे हैं प्रभास, इस दिन दिखेगी फिल्म की पहली झलक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Prabhas Raja Saab: 'कल्कि' के बाद 'राजा साहब' से धमाल मचाने आ रहे हैं प्रभास, इस दिन दिखेगी फिल्म की पहली झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:56 AM IST
सार
पैन इंडिय स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की ब्लॉकबस्टर सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच प्रभास की आगामी फिल्म 'राजा साहब' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। मारुति द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'राजा साहब' की पहली झलक प्रशंसक जल्द ही दिख सकेंगे। आप भी जानिए कि कब देख सकते हैं 'राजा साहब' की पहली झलक। नोट कर लें समय और तारीख।
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास
- फोटो : एक्स @rajasaabmovie
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पैन इंडिय स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की ब्लॉकबस्टर सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच प्रभास की आगामी फिल्म 'राजा साहब' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। मारुति द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'राजा साहब' की पहली झलक प्रशंसक जल्द ही दिख सकेंगे। आप भी जानिए कि कब देख सकते हैं 'राजा साहब' की पहली झलक। नोट कर लें समय और तारीख।
हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने फिल्म 'राजा साहब' के बारे में अपडेट देने में काफी समय लगा दिया है। इस बीच अब फिल्म मेकर्स ने 'राजा साहब' की पहली झलक दिखाने का वादा करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर के साथ नोट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने 'फैन इंडिया झलक' दिखाने का वादा किया है।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास की आगामी फिल्म 'राजा साहब' को लेकर जो पोस्ट किया गया है। उसमें लिखा है, फैन इंडिया झलक' की पहली झलक कल शाम 5:03 बजे जारी की जाएगी। घोषणा पोस्टर में, प्रभास मैरून रंग का सूट पहने, लंबे बाल और करिश्माई चश्मा पहने और एक शानदार विंटेज कार की ओर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के बाद प्रभास के प्रशंसक 'राजा साहब' के इस नए लुक को देखकर अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
— People Media Factory (@peoplemediafcy) July 28, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
इस अचानक अपडेट से प्रभास के प्रशंसक रोमांचित हो गए हैं। बता दें इस फिल्म में प्रभास के अलावा मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल भी नजर आएंगी जबकि संजय दत्त एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। राजा साहब को पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा समर्थित किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास की वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज के बाद कई प्रोजेक्ट्स पर लगातार काम कर रहे हैं। प्रभास इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रभास की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें शामिल 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट, 'कल्कि 2', सालार 2 और राजा साहब शामिल हैं। बता दें 'राजा साहब' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इसका निर्देशन मारुति कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।