प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'सालार' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। यह फिल्म प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अभिनेता के फैंस को फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी का बेसब्री से इंतजार है। निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है, जिसे फैंस की काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, फिल्म को लेकर कई मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर प्रभास की 'सालार' को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Salaar: आदिपुरुष के बाद सालार का भी उड़ रहा मजाक, सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रेलर के डायलॉग को बताया 'क्रिंज'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास की 'सालार' के ट्रेलर में 1000 साल पहले खानसार के जंगलों के खूंखार डकैतों के बारे में दिखाया जाएगा। साथ ही दो दोस्तों की दुश्मनी भी देखने को मिलेगी। अब ट्रेलर वायरल होने के बाद लोगों का रिएक्शन भी जमकर वायरल हो रहा है।
When you are drunk and asked to dub immediately right away 😭#SalaarTrailer pic.twitter.com/gcWou02ED4
बता दें कि 'आदिपुरुष' के फ्लॉप होने के बाद अभिनेता के लिए 'सालार' संजीवनी का काम कर सकती है। हालांकि, लोग उन्हें अभी भी 'आदिपुरुष' के श्री राम के किरदार में देख रहे हैं और अभी तक उस फिल्म में अभिनेता के किरदार को हजम नहीं कर पाए हैं। 'सालार' के ट्रेलर के बाद प्रभास के फैंस तो उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन वहीं, दूसरी तरफ ट्रेलर के मीम्स भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
my god prashant neel n his obsession to make these heroes speak dialogues in english while they clearly can't!!!
this looks so cringe TBVH 🤡#SalaarTrailer
pic.twitter.com/v5DEIKlN8F
एक यूजर ने ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'फिल्म के डायलॉग पूरी तरह से क्रिंज है। ऐसा लग रहा है कि डायलॉग पर काम नहीं किया गया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'डायलॉग ऐसे बोले गए हैं, जैसे कि आप नशे में हो और आपसे किसी ने फौरन डबिंग के लिए कह दिया हो।' वहीं, कुछ यूजर्स ने इस फिल्म को उम्मीदों से भी बुरा बताया है।
Dialogue delivery 🤣🤣🤣#SalaarTrailer pic.twitter.com/Csw7KKjnDp
बता दें कि 'सालार' के बाद प्रभास नाग अश्विन की बहुप्रतीक्षित साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगे। फिल्म में कमल हासन,अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कई अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।