फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar: सालार टीम ने पीवीआर-आईनॉक्स से वापस ली रिलीज! मेकर्स ने गलत व्यवहार के लिए की अजय बिजली की आलोचना

Wed, 20 Dec 2023 03:53 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 20 Dec 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
Prabhas Starrer Salaar Team withdraw release from PVR Inox also Producers criticize Ajay Bijli for misbehavior
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'सालार' रिलीज के एकदम करीब है। धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग जारी है। इस बीच अभिनेता के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। 'सालार' के शो मध्य रात्रि एक बजे और सवेरे चार बजे भी दिखाए जाएंगे। हालांकि, अब खबर आ रही है कि सालार टीम ने पीवीआर-आईनॉक्स से रिलीज वापस ली है और निर्माताओं ने अनुचित व्यवहार के लिए अजय बिजली की आलोचना की है। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Prabhas Starrer Salaar Team withdraw release from PVR Inox also Producers criticize Ajay Bijli for misbehavior
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'डंकी' की टीम सिंगल-स्क्रीन मालिकों से 100 प्रतिशत प्रदर्शन की मांग कर रही है और उन्हें प्रभास की फिल्म 'सालार' के बजाय शाहरुख खान की फिल्म प्रदर्शित करने के लिए मजबूर कर रही है। सिंगल स्क्रीन एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया और शुक्रवार के लिए 'डंकी' की बुकिंग खोलने से इनकार कर दिया है।

Aquaman 2: सेंसर बोर्ड में फंसा 'एक्वामैन 2' का इंडियन वर्जन, 21 दिसंबर नहीं, अब इस दिन होगा भारत में रिलीज

Prabhas Starrer Salaar Team withdraw release from PVR Inox also Producers criticize Ajay Bijli for misbehavior
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

अब खबर आ रही है कि टीम सालार ने पेन मरुधर और एसआरके स्टारर डंकी की टीम द्वारा अपनाई गई अनुचित व्यवहार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है । सालार टीम मल्टीप्लेक्स चैन्स - पीवीआर-इनॉक्स और मिराज - को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रही है। निर्माताओं ने दक्षिण भारतीय बाजारों में मल्टीप्लेक्स चैन्स से 'सालार' की रिलीज वापस ले ली है। वे 'सालार' को किसी भी साउथ मार्केट में रिलीज नहीं करेंगे।

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की विदेश यात्रा के कारण की हो रही जांच, सीबीआई ने HC में दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Starrer Salaar Team withdraw release from PVR Inox also Producers criticize Ajay Bijli for misbehavior
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के मुताबिक, पीवीआर-इनॉक्स और मिराज ने सिंगल स्क्रीन में समान प्रदर्शन का वादा करने के बाद अपनी बात वापस ले ली। जब शाहरुख और टीम को पीवीआर-आईनॉक्स के समान प्रदर्शन के विकल्प के बारे में पता चला, तो किंग खान खुद मैदान में उतर गए औऱ अपनी फिल्म के लिए सबसे अच्छा करने के लिए अपने पत्ते निकाल दिए। उन्होंने सीधे पीवीआर मालिक से बात की और पीवीआर-आईनॉक्स में सभी सिंगल स्क्रीन पर 100 प्रतिशत प्रदर्शन का सौदा किया। स्क्रीन शेयरिंग का निर्णय रातों रात बदल दिया गया।

Jason Momoa: 'जीत के लिए लगा देते हैं जान', एक्वामैन स्टार जेसन मोमोआ ने भारतीय खिलाड़ियों को बताया सुपरहीरो

विज्ञापन
Prabhas Starrer Salaar Team withdraw release from PVR Inox also Producers criticize Ajay Bijli for misbehavior
'सालार' में प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, होम्बले टीम आने वाले समय में अजय बिजली और पीवीआर-आईनॉक्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रही है क्योंकि यह फैसला उनके द्वारा लिया गया है। बता दें कि प्रभास की 'सालार' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed