भारतीय सिनेमा का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस दौरान एक से बढ़ कर एक कलाकारों ने फिल्मी पर्दे पर अपना जलवा बिखेरा। कई ऐसे भी कलाकार हुए, जिन्होंने अपना फिल्मी सफर एक अभिनेता के तौर पर शुरू भी नहीं किया था, लेकिन बाद में वह एक बेहतरीन अभिनेता बन गए। आज हम बात करने वालें हैं, ऐसे कलाकारों के बारे में, जिन्होंने बतौर डांसर अपने करियर की शुरुआत की और खूब नाम भी कमाया। इसके बाद जब वह बतौर अभिनेता पर्दे पर आए, तो वहां भी उन्हें दर्शकों से काफी प्यार और सराहना मिली।
Dancers turned Actors : इन कलाकारों ने बतौर डांसर शुरू किया था करियर, बाद में अदाकारी से भी मनवाया लोहा
आज हम बात करने वालें हैं, ऐसे कलाकारों के बारे में, जिन्होंने बतौर डांसर अपने करियर की शुरुआत की और खूब नाम भी कमाया। इसके बाद जब वह बतौर अभिनेता पर्दे पर आए, तो वहां भी उन्हें दर्शकों से काफी प्यार और सराहना मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभुदेवा
इस कड़ी में सबसे बड़ा और ताजा नाम हैं प्रभुदेवा का। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर डांसर और कोरियोग्राफर की थी। आज वह देश के जाने-माने कोरियोग्राफर, फिल्म निर्देशक और अभिनेता हैं। उन्हें विभिन्न प्रकार के डांस मे महारत हासिल है। देश भर में सभी डांसर्स इनका काफी सम्मान करते हैं और अपने लिए प्रेरणास्त्रोत मानते हैं। उन्होंने सबसे पहले साल 1989 में रिलीज हुई कमल हासन अभिनीत फिल्म 'वेत्री विझा' फिल्म में बतौर कोरियोग्राफर काम किया था। इसके पहले वह एक दो फिल्म के कुछ सीन्स में दिखे थे। बैकग्राउंड डांसर के तौर पर उन्होंने साल 1988 में आई तमिल फिल्म 'अग्नि नटचथिरम' में काम किया था। इसके बाद वह लगातार बतौर कोरियोग्राफर काम करते रहे और उन्होंने अपना एक खास मुकाम बना लिया। कोरियोग्राफी में बेहतरीन योगदान देने के लिए उन्हें साल 2019 में पद्मश्री के सम्मान से नवाजा गया। कोरियोग्राफी के बाद वह पहली बार बतौर मुख्य अभिनेता वह साल 1994 में आई फिल्म 'इंदू' में नजर आए। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और एक अभिनेता के रूप में भी खुद की एक पहचान बनाई। एक बार फिर वह अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वह अभिनेता विजय थालापति के साथ आगामी फिल्म 'गोट' यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम मे नजर आने वाले हैं।
शो के सेट पर एक-दूसरे को दिल दे बैठे ये सितारे
राघव जुयाल
राघव जुयाल टीवी जगत के काफी मशहूर कलाकार हैं। उन्हें बतौर डांसर, मेजबान, अभिनेता जाना जाता है। राघव टीवी की दुनिया में पहली बार डांस आधारित शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आए थे। शो पर उनकी विशेष शैली वाली डांस और उनका चुलबुला अंदाज काफी पसंद किया गया। इस शो के बाद वह कुछ और डांस पर आधारित शोज में बतौर मेजबान नजर आए। उन्होंने 'डांस प्लस' जैसे शो के कई सीजन की मेजबानी भी की। इसके अलावा उन्होंने 'दिल है हिंदुस्तानी' के दूसरे सीजन की मेजबानी भी की। बतौर डांसर और मेजबान टीवी पर काम करने के बाद राघव ने फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने 'सोनाली केबल', 'एबीसीडी 2', 'नवाबजादे', 'स्ट्रीट डांसर', 'बहुत हुआ सम्मान', 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी। इस वक्त वह अपनी आगामी फिल्म 'किल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उन्हें इस किरदार के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं।
बहन अभिनेत्री...तो क्या करते हैं सोनाक्षी के भाई लव-कुश?
काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल एक जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2004 की बॉलीवुड फिल्म 'क्यूं हो गया ना' से फिल्मों में डब्यू किया था। काजल ने इस फिल्म में ऐश्वर्या राय की छोटी बहन का रोल निभाया था, जिसपर दर्शकों का ज्यादा ध्यान नहीं गया। हालांकि, इसके बाद भी उन्होने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत की बदौलत एक मशहूर अभिनेत्री बनीं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। एक समय पर वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल थीं। हाल में ही वह फिल्म 'सत्यभामा' में नजर आई थीं, इस फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। काजल अभिनेत्री बनने से पहले एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करती थीं।
विदेशी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली देसी फिल्में
धर्मेश येलांडे
धर्मेश येलांडे आज एक मशहूर डांसर, कोरियोग्राफर और अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। वह टीवी पर सबसे पहले साल 2010 में 'डांस इंडिया डांस' शो में नजर आए थे। इस शो की वजह से वह बतौर डांसर काफी मशहूर हो गए। इसके बाद उन्होंने 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' और 'डांस के सुपरस्टार्स' में भी भाग लिया। उन्हें मशहूर कोरियोग्राफर सह निर्देशक फराह खान ने अपनी फिल्म 'तीस मार खान' के लिए धर्मेश को बतौर कोरियोग्राफर काम दिया था। इसके बाद उन्होंने कई और डांस पर आधारित शा में काम किया। टीवी के बाद उन्होंने फिल्मों में भी बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की। वह साल 2013 की डांस आधारित फिल्म 'एबीसीडी' से अभिनय में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई और फिलमों में काम किया। 'बैंजो', 'नवाबजादे', 'सफलता 0 किमी' आदि फिल्मों में उनके अभिनय की सराहना भी की गई ।
Celebs: इन सितारों ने अपने प्यार के लिए सहे दुनिया के ताने, धर्म के नाम पर लोगों ने जमकर किया ट्रोल