फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prajala Manishi: रवि तेजा के साथ रोमांस करेंगी उर्वशी रौतेला! 'प्रजाला मनीषी' में निभाएंगी अहम किरदार

Sun, 14 Jul 2024 10:11 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 14 Jul 2024 10:11 AM IST
सार

बॉलीवुड की हॉट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं उर्वशी रौतेला। ज्यादातर फिल्मों में साइड रोल्स निभा चुकीं उर्वशी के हाथ अब एक साउथ की बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्वशी फिल्म 'प्रजाला मनीषी' में रवि तेजा की नायिका बनेंगी।

विज्ञापन
Prajala Manishi Ravi Teja upcoming film Prajala Manishi Sizzling Bollywood diva URVASHI RAUTELA
उर्वशी रौतेला-रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628, urvashirautela

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ज्यादातर सिजलिंग हॉट स्पेशल डांस नंबर्स में नजर आती हैं। मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म 'वाल्टेयर विरय्या' में 'बोसु वेयर इज द पार्टी' गाने से तहलका मचाने के बाद, उर्वशी ने पवन कल्याण की 'बीआरओ' और राम की 'स्कंद' में भी जलवे बिखेर चुकी हैं। अब उर्वशी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के साथ फिल्म 'प्रजाला मनीषी' में नजर आएंगी। 'प्रजाला मनीषी' एक हाई-वोल्टेज मास एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी।
Prajala Manishi Ravi Teja upcoming film Prajala Manishi Sizzling Bollywood diva URVASHI RAUTELA
उर्वशी रौतेला-रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628, urvashirautela
उर्वशी ने टॉलीवुड में मुख्य अभिनेत्री के रूप में एक और प्रोजेक्ट साइन किया है, जिसका पूरा श्रेय उनके 'वाल्टेयर विरय्या' और 'एनबीके109' के निर्देशक बॉबी को जाता है। बॉबी ने उर्वशी को युवा तेलुगु अभिनेत्री डिंपल हयाती के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुन लिया है। प्रमुख प्रोडक्शन हाउस, पीपल मीडिया फैक्ट्री, इस प्रोजेक्ट का निर्माण करेगा। बता दें कि उर्वशी, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ उनकी बिना शीर्षक वाली 109वीं फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। दूसरी ओर, रवि तेजा अपनी आगामी फिल्मों, 'मिस्टर बच्चन' और 'आरटी75' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'प्रजाला मनीषी' अगले साल रिलीज हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prajala Manishi Ravi Teja upcoming film Prajala Manishi Sizzling Bollywood diva URVASHI RAUTELA
उर्वशी रौतेला-रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628, urvashirautela
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा एक बार फिर के एस रविंद्र के साथ काम करेंगे, क्योंकि उनकी पहली फिल्म 'पॉवर' बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। यह फिल्म एक दमदार मास एंटरटेनर होगी और इसका नाम 'प्रजाला मनीषी' है। यह फिल्म का वर्किंग टाइटल है और टीम सही समय पर टाइटल की घोषणा करेगी। 
विज्ञापन
Prajala Manishi Ravi Teja upcoming film Prajala Manishi Sizzling Bollywood diva URVASHI RAUTELA
उर्वशी रौतेला-रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628, urvashirautela
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रवि तेजा की आगामी फिल्म 'प्रजाला मनीषी' में उनके अपोजिट उर्वशी रौतेला और डिंपल हयाती मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बड़े बैगन पर बनने वाली इस फिल्म को मीडिया फैक्ट्री निर्माण करेगी। इस फिल्म को बहुत बड़े बजट पर बनाया जाएगा। रवि तेजा, हरीश शंकर की 'मिस्टर बच्चन' और भानु भोगवरपु द्वारा निर्देशित 'अपनी अनाम' 75वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वे इस साल इन दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी कर लेंगे। इसके बाद अगले साल फिल्म 'प्रजाला मनीषी' की शूटिंग शुरू होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed