फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prakash Jha: 'पीएम मोदी की बायोपिक भी नहीं चलेगी अगर...', प्रकाश झा ने बायकॉट ट्रेंड पर की खुलकर बात

Thu, 15 Feb 2024 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 15 Feb 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
Prakash Jha shared his views on the boycott culture says films and shows is determined by their content
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश झा बॉलीवुड के सफल फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। प्रकाश झा अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी जाने जाते हैं। अब हाल ही में, प्रकाश झा ने बायकॉट ट्रेंड पर अपनी बात राय रखी है और बताया है कि जब फिल्म की कहानी अच्छी होती है तो कोई भी ट्रेंड फिल्म को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता है।

Prakash Jha shared his views on the boycott culture says films and shows is determined by their content
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता प्रकाश झा का मानना है कि फिल्मों और शो का भाग्य उनके कंटेंट से तय होता है, न कि बायकॉट ट्रेंड से। हाल ही में, एक इंटरव्यू में प्रकाश झा ने बहिष्कार संस्कृति पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और शाहरुख खान की 'पठान' की कमाई के बीच तुलना भी की। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।

Prakash Jha shared his views on the boycott culture says films and shows is determined by their content
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश झा ने कहा, "केवल 5 प्रतिशत आबादी है जो ट्रोल करती है, और जो लोग सोशल मीडिया पर हैं उनसे डरने की क्या जरूरत है। लोग कहते हैं इस फिल्म का बहिष्कार करें या शाहरुख खान की फिल्म का बहिष्कार करें, लेकिन क्या ऐसा हुआ? अगर कोई फिल्म अच्छी नहीं बनी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी भी नहीं चलेगी। मुझे लगता है कि विवेक ओबेरॉय की फिल्म बहुत अच्छी थी और जानकारीपूर्ण थी , लेकिन आप देख सकते हैं कि क्या हुआ।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Jha shared his views on the boycott culture says films and shows is determined by their content
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

अच्छे कंटेंट की फिल्मों पर बात करते हुए प्रकाश झा ने विक्रांत मैसी की 12वीं फेल की सराहना की। निर्देशक ने बताया कि विक्रांत मैसी की भूमिका खासतौर पर उन लोगों से जुड़ी है जो कभी आईपीएस अधिकारी बनने की ख्वाहिश रखते थे या कड़ी मेहनत करते रहते हैं।

विज्ञापन
Prakash Jha shared his views on the boycott culture says films and shows is determined by their content
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश झा ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी, लेकिन 12वीं फेल ने दर्शकों का दिल जीता है। यह फिल्म की कहानी है, जो लोगों से जुड़ती है। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता।"

Bobby Deol: 'करीब' के सेट पर विधु विनोद चोपड़ा ने शबाना को काटी थी दांत, सालों बाद बॉबी का बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed