{"_id":"6911fadc6d25a61db500a04a","slug":"predator-badlands-box-office-collection-day-4-hollywood-movie-earning-fallen-on-monday-2025-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘हक’ और ‘जटाधरा’ के सामने ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ का हुआ ये हाल, जानें मंडे टेस्ट में हासिल किए कितने नंबर?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
‘हक’ और ‘जटाधरा’ के सामने ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ का हुआ ये हाल, जानें मंडे टेस्ट में हासिल किए कितने नंबर?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:22 PM IST
सार
Predator Badlands Collection Day 4: हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की पहले सोमवार की कमाई सामने आ गई है। जानिए ‘हक’ और ‘जटाधरा’ जैसी फिल्मों के सामने हॉलीवुड फिल्म ने किया कैसा प्रदर्शन…
विज्ञापन
1 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘हक’ और ‘जटाधरा’ जैसी नई हिंदी-साउथ रिलीज फिल्मों के बीच हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है। अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई भी सामने आ गई है, जिसके बाद जानिए मंडे टेस्ट में क्या रहा फिल्म का हाल…
2 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
सोमवार को गिर गई कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने सोमवार को चौथे दिन खबर लिखे जाने तक भारत में सिर्फ 45 लाख रुपए ही जुटा पाए हैं। यह फिल्म के कलेक्शन में एक बड़ी गिरावट है। क्योंकि शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था और अपने पहले रविवार को 3.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस तरह से चार दिनों में अब ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ का कुल कलेक्शन 9.95 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
3 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
वीकेंड के बाद आई भारी गिरावट
इससे पहले ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2.4 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली थी। शनिवार को जहां फिल्म ने 3.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं रविवार को फिल्म का कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपए रहा था। लेकिन सोमवार को अब फिल्म का कलेक्शन 50 लाख रुपए तक भी नहीं पहुंच पाया है। हालांकि, देर रात इसके बढ़ने की भी सभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
‘हक’ और ‘जटाधरा’ पर पड़ रही भारी
बॉक्स ऑफिस पर ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ के सामने इमरान हाशमी और यामी गौतम की ‘हक’ और सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधरा’ की चुनौती है। हालांकि, शुरुआती तीन दिनों में ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ इन दोनों ही फिल्मों पर भारी पड़ी थी। अब सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने जहां खबर लिखे जाने तक 45 लाख रुपए ही जुटाए हैं, तो वहीं ‘हक’ ने 42 लाख और ‘जटाधरा’ सिर्फ 22 लाख रुपए ही जुटा पाई है। हालांकि, इन आंकड़ों के देर रात तक बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में चार दिनों के कुल कलेक्शन में भी ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ (9.95 करोड़ रुपए) ‘हक’ (9.37 करोड़ रुपए) और ‘जटाधरा’ (3.61) पर भारी पड़ी है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
ऐसी है फिल्म की कहानी
‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ में एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है, जहां ‘याउतजा’ नाम के एलियन रहते हैं। ये लोग दूसरे ग्रह पर जाकर इंसानों और दूसरे जीवों का शिकार करते हैं। इसमें इंसान और एलियन के बीच जंग दिखाई गई है। यह साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है, जो दर्शकों को रोमांचित करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।