Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Preity Zinta Birthday know unknown facts about veer zaara actress career struggles life story net worth films
{"_id":"679bac728f13f05e3a0e485f","slug":"preity-zinta-birthday-know-unknown-facts-about-veer-zaara-actress-career-struggles-life-story-net-worth-films-2025-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Preity Zinta Birthday: 34 अनाथ लड़कियों को गोद ले चुकी हैं प्रीति, जब अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी तो ऐसे किया सामना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Preity Zinta Birthday: 34 अनाथ लड़कियों को गोद ले चुकी हैं प्रीति, जब अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी तो ऐसे किया सामना
अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रीति जिंटा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। अपने करियर में प्रीति जिंटा ने हिंदी फिल्मों के लगभग सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया लेकिन पर्दे पर उनकी सबसे ज्यादा जोड़ी बनी सलमान खान के साथ। आज प्रीति के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनसे जुड़ा एक किस्सा...
2 of 5
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम@realpz
जब अभिनेत्री को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी
फिल्म चोरी-चोरी चुपके-चुपके में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का पैसा लगा था, जबकि कागज पर भरत शाह का नाम दिखाया गया था। इसमें लीड रोल में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी और अभिनेता सलमान खान थे। इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' के सभी प्रिंट सील कर दिए। इसी दौरान ही शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी को धमकी भरे फोन भी आ रहे थे और उनसे 50 लाख की डिमांड की जा रही थी।
3 of 5
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम @realpz
अदालत में अभिनेत्री ने दिया बयान
सभी पुलिस के पास धमकियां मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन जब पुलिस ने उनसे अदालत में इस बात को कहने के लिए कहा तो सभी लोग पीछे हट गए, लेकिन प्रीति पीछे नहीं हटीं। उन्होंने अदालत में जाकर अंडरवर्ल्ड के खिलाफ बयान दिया। मामला अंडरवर्ल्ड से जुड़ा होने के चलते प्रीति जिंटा के बयान को कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम @realpz
अभिनेत्री धमकियों से थीं परेशान
बयान के आधार पर भारत शाह को गिरफ्तार कर लिया गया था और प्रोड्यूसर नाजित रिजवी को भी मामले में दोषी पाया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं बहुत डरी हुई थी और परेशान थी और फिल्म के निर्माता नाजिम रिजवी से मिली। उन्होंने मुझे कहा सब ठीक हो जाएगा और मुझे अपना फोन नंबर दिया और कहा कि अगर मुझे कोई और समस्या हो तो मैं उसे कॉल करूं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
34 लड़कियों की मां बनीं प्रीति
इसके साथ प्रीति जिंटा ने मिसाल कायम करने वाला भी काम किया है। प्रीति जिंटा ने एक साथ 34 लड़कियों को गोद लिया था। साल 2009 में प्रीति जिंटा ने ऋषिकेश के एक अनाथालय से इन बच्चियों को गोद लिया था। 34 बच्चियों की मां प्रीति जिंटा अपनी बच्चियों का खूब ख्याल रखती हैं और समय-समय पर उनसे मिलने भी जाती रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।