फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sky Force Collection Day 7 : बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन भी दिखा 'स्काई फोर्स' का दबदबा, जानें फिल्म की कुल कमाई

Fri, 31 Jan 2025 08:01 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 31 Jan 2025 08:01 AM IST
सार

Sky Force Collection Day 7: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि सात दिनों में फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
 
विज्ञापन
Sky Force box office collection day 7 akshay kumar veer Pahariya Sara Ali Khan Nimrat Kaur film performance
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला

24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'स्काई फोर्स' दर्शकों को खूब पसंद आई। अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसका असर इसके कलेक्शन पर भी देखने को मिला। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है। वहीं, आज गुरुवार के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की है।

Sky Force box office collection day 7 akshay kumar veer Pahariya Sara Ali Khan Nimrat Kaur film performance
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के आज का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर 'स्काई फोर्स' का आज सातवां दिन था। ऐसे में आज यह फिल्म सिनेमाघरों में अपना एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की थी। आज की कमाई की बात करें तो फिल्म ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पांच करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की। हालांकि, बीते दिन की कमाई के आंकड़ों के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में आज मामूली गिरावट आई है।

Sky Force box office collection day 7 akshay kumar veer Pahariya Sara Ali Khan Nimrat Kaur film performance
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की कुल कमाई
फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो यह हफ्ते भर में अब 99.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, अब यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से महज एक कदम दूर है। कमाई की रफ्तार को देखने हुए यह साफ है कि फिल्म शुक्रवार को 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sky Force box office collection day 7 akshay kumar veer Pahariya Sara Ali Khan Nimrat Kaur film performance
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताहांत
फिल्म ने पहले हफ्ते में अच्छी कमाई की है। अब यह अपने पहले सप्ताहांत में प्रवेश करेगी और उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में उछाल आएगा। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर अब शाहिद कपूर की 'देवा' से भी होगी। ऐसे में देखना यह होगा कि 'स्काई फोर्स' कहां तक उड़ान भर पाती है। हालांकि, पहले वीकएंड पर फिल्म की दमदार कमाई होने की उम्मीद बरकरार है।

विज्ञापन
Sky Force box office collection day 7 akshay kumar veer Pahariya Sara Ali Khan Nimrat Kaur film performance
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के कलाकार
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के साथ सारा अली खान और निमृत कौर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। फिल्म में शरद केलकर, वरुण बडोला, मनीष चौधरी और मोहित चौहान भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed