फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Preity Zinta: विराट के ऑन-फील्ड अग्रेशन और डांस मूव्स की मुरीद हैं प्रीति जिंटा, बोलीं- वह मुझे काफी पसंद हैं

Tue, 07 May 2024 12:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 May 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
Preity Zinta Praised Virat Kohli On Field Aggression says I love the way he loves family and his dance moves
प्रीति जिंटा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

कई बॉलीवुड सितारे अक्सर खिलाड़ियों के लिए अपना प्यार जताते रहते हैं। शाहरुख खान अक्सर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और उनकी आईपीएल टीम, कोलकाता नाइट राइडर्स, उर्फ केकेआर के खिलाड़ियों की तारीफों के पुल बांधते रहते हैं। हालांकि, इन सब के बीच कोहली को अभिनेत्री प्रीति जिंटा के रूप में एक और प्रशंसक मिल गया है। अभिनेत्री ने हाल ही में, अपने लाइव सेशन के दौरान कोहली की खुलकर तारीफ की है।

Preity Zinta Praised Virat Kohli On Field Aggression says I love the way he loves family and his dance moves
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिकों में से एक भी हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक लाइव इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया, जहां उन्होंने प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिए। एक यूजर ने  प्रीति जिंटा से विराट कोहली को लेकर उनके विचारों के बारे में पूछा। हालांकि, अभिनेत्री ने जवाब में विराट की तारीफों के पुल बांध दिए।
 
Preity Zinta Praised Virat Kohli On Field Aggression says I love the way he loves family and his dance moves
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने प्रीति जिंटा से पूछा, "विराट कोहली के बारे में कुछ कहें"। अभिनेत्री ने जवाब दिया, “मुझे मैदान पर उनका अग्रेशन और जीतने की उनकी इच्छा पसंद है, जिस तरह से वह परिवार और अपने डांस मूव्स से प्यार करते हैं, वह भी मुझे बहुत पसंद है। जब वह पहली बार आईपीएल में आए थे तो मैंने उनके डांस मूव्स बहुत देखे थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta Praised Virat Kohli On Field Aggression says I love the way he loves family and his dance moves
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

एक अन्य प्रशंसक ने पूछा, "आपकी टीम को घरेलू प्रशंसकों को स्टेडियम की ओर अधिक आकर्षित करने के लिए कुछ प्लान करना चाहिए क्योंकि कल धर्मशाला चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करती नजर आ रही थी।" इस पर प्रीति जिंटा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह धोनी के लिए है और मैं क्या कह सकती हूं... हर कोई उन्हें प्यार करता है। हम इसमें कुछ भी नहीं कर सकते हैं। "

विज्ञापन
Preity Zinta Praised Virat Kohli On Field Aggression says I love the way he loves family and his dance moves
प्रीति जिंटा, शिखऱ धवन, शुभमन - फोटो : इंस्टाग्राम

एक यूजर ने अभिनेत्री से यह भी पूछा कि उनकी टीम पंजाब किंग्स कब आईपीएल ट्रॉफी जीतेगी। इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, “मुझ पर भरोसा करें, मुझसे ज्यादा यह कोई नहीं जानना चाहता, लेकिन मुझे विश्वास है कि हम इसे एक दिन जीतेंगे…।” उम्मीद है कि जल्द से जल्द।"

Shruti Haasan: बीच राह में श्रुति हसन को छोड़नी पड़ी गाड़ी, फिर ऐसे पहुंची शूट पर, साझा किया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed