फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prem Nath: एक विलेन जो हीरो से भी ज्यादा लेता था फीस, जिसे देख लड़किया फाड़ देती थीं कपड़े, जानिए कौन हैं वो?

Sun, 03 Nov 2024 10:22 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 03 Nov 2024 10:22 AM IST
सार

हिंदी सिनेमा की पहली रंगीन फिल्मों में से एक 'अजित' से प्रेम नाथ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन प्रेम नाथ का काम लोगों की नजर में आ गया।

विज्ञापन
Prem Nath death anniversary special know special and interesting facts about actor
प्रेमनाथ - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार प्रेमनाथ आर्मी की नौकरी छोड़कर आए तो थे फिल्मों में हीरो बनने, लेकिन बने विलेन। हालांकि, उन्होंने विलेन बनकर वह छाप छोड़ी, जो लोग हीरो बनकर भी नहीं छोड़ पाते। उनके करियर में एक दौर ऐसा आया जब उन्हें हिंदी सिनेमा के हीरो से भी ज्याता फीस मिलने लगी। शायद इसलिए कहा जाता है कि 'मन का हो तो अच्छा, ना हो तो और भी अच्छा।' आज प्रेमनाथ की डेथ एनिवर्सरी है। आइए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से…


 
Prem Nath death anniversary special know special and interesting facts about actor
प्रेमनाथ - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
आर्मी की नौकरी छोड़ पहुंचे मुंबई
प्रेम नाथ का पूरा नाम प्रेम नाथ मल्होत्रा था। उनका जन्म 21 नवंबर 1926 को पेशावर में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत के जबलपुर, मध्य प्रदेश में आकर बस गया। प्रेम नाथ बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में रुचि रखते थे। वह पृथ्वीराज कपूर के बहुत बड़े प्रशंसक थे। वहीं, प्रेमनाथ के पिता पुलिस इंस्पेक्टर थे और वह चाहते थे कि उनका बेटा देश की सेवा करे। उन्होंने प्रेम नाथ को आर्मी में भर्ती करवा दिया। हालांकि, वहां जाने के बाद भी प्रेमनाथ का मन अभिनय में ही लगा रहा। अंत में वह वहां से भागकर मुंबई पहुंच गए।
Salman Khan: रोहित बल के निधन पर भावुक हुए सलमान खान, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात


 
Prem Nath death anniversary special know special and interesting facts about actor
प्रेमनाथ - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
पृथ्वी थिएटर में हुई राज कपूर से दोस्ती
मुंबई पहुंचकर वह पृथ्वीराज कपूर से मिले और उनसे कहा कि वह उन्हें अपना चेला बना ले और पृथ्वी थिएटर में काम भी दे दें। उनके व्यवहार से प्रभावित होकर पृथ्वीराज कपूर ने पृथ्वी थिएटर में दाखिला दे दिया। वहां, उनकी दोस्ती राज कपूर से हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prem Nath death anniversary special know special and interesting facts about actor
प्रेमनाथ - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
राज कपूर और प्रेम चोपड़ा से था ये खास रिश्ता
प्रेम नाथ का राज कपूर और प्रेम चोपड़ा दोनों से ही खास रिश्ता था। दरअसल, प्रेमनाथ की एक बहन कृष्णा ने राज कपूर से शादी की और दूसरी उमा ने प्रेम चोपड़ा से। इस नाते राज कपूर और प्रेम चोपड़ा रिश्ते में प्रेम नाथ के जीजा लगते हैं।

 
विज्ञापन
Prem Nath death anniversary special know special and interesting facts about actor
प्रेमनाथ - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
राज कपूर की फिल्मों से चमकाई किस्मत
हिंदी सिनेमा की पहली रंगीन फिल्मों में से एक 'अजित' से प्रेम नाथ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन प्रेम नाथ का काम लोगों की नजर में आ गया। इसके बाद प्रेमनाथ ने 'आग' और 'बरसात' जैसी फिल्मों में राज कपूर के साथ काम किया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed